फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: महिला विधायक का अश्लील वीडियो वायरल, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Fri, 19 Nov 2021 02:44 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

 पाकिस्तान में साइबर क्राइम का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंजाब प्रांत की महिला विधायक सानिया आशिक का अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ अश्लील वीडियो वायरल हो गया है। महिला विधायक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सानिया आशिक, विधायक, पंजाब प्रांत, पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की एक विधायक का कथित अश्लील वीडियो वायरल करने और धमकी देने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। महिला विधायक का नाम सानिया आशिक है। एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल के मुताबिक, सानिया आशिक पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज  की सदस्य हैं और पंजाब प्रांत के तक्षशिला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

विज्ञापन


हाल ही में एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। दावा किया गया कि ये वीडियो सानिया का ही है, जिसके बाद खुद सानिया ने इसकी पुलिस से शिकायत की थी। सानिया ने 26 अक्तूबर को संघीय जांच एजेंसी के पास टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किए गए वीडियो को लेकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सानिया का आरोप है कि सोशल मीडिया पर कई दिनों से एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें नजर आने वाली महिला उनकी तरह दिख रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आने वाली महिला सानिया आशिक ही हैं। विधायक ने इसकी शिकायत इमरान खान की सरकार से भी की।



आरोपी की पहचान उजागर नहीं
विधायक की शिकायत के बाद पंजाब प्रांत की पुलिस और एफआईए ने इसकी जांच शुरू की। करीब तीन हफ्ते चली जांच के बाद एफआईए ने लाहौर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान अभी तक उजागर नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें