फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: ऐसा चुनाव प्रचार पाकिस्तान में ही हो सकता है! नवाज शरीफ की रैली में समर्थक ले आए असली शेर

Thu, 25 Jan 2024 11:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के लाहौर में नेशनल असेंबली 130 पर नवाज शरीफ की पार्टी ने एक विशाल रैली का आयोजन किया। हैरानी तो तब हुई जब पार्टी के समर्थक रैली स्थल पर असली शेर को ले आए।
विज्ञापन
लाहौर में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में जल्द ही आम चुनाव के लिए मतदान होगा। ऐसे में पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक पार्टियां अलग-अलग पैंतरे अपना रही हैं, लेकिन नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज दो कदम आगे बढ़ गई है। दरअसल नवाज शरीफ की रैली में पीएमएलएन समर्थक असली शेर ही ले आए। इसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


रैली में असली शेर ले आए समर्थक
दरअसल पाकिस्तान के लाहौर में नेशनल असेंबली 130 पर नवाज शरीफ की पार्टी ने एक विशाल रैली का आयोजन किया। हैरानी तो तब हुई जब पार्टी के समर्थक रैली स्थल पर असली शेर को ले आए। यह  शेर पिंजरे में बंद था और एक खुली गाड़ी में शेर के पिंजरे को रखा गया था। पीएमएलएन का चुनाव चिन्ह शेर ही है। यही वजह है कि रैली में असली शेर लाकर लोगों को लुभाने की कोशिश की गई। हालांकि पार्टी समर्थकों की इस हरकत का उल्टा असर हुआ और लोगों ने इस कदम का आलोचना की। 

नवाज शरीफ की आपत्ति के बाद वापस भेजा गया
पीएमएलएन की नेता मरियम औरंगजेब ने बताया कि नवाज शरीफ ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और उनके निर्देश पर शेर को वापस भेज दिया गया। पार्टी का एक समर्थक इस शेर को लेकर आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले भी पीएमएलएन की रैलियों में ऐसे ही असली शेर को लाया गया था।  इस रैली के दौरान पीएमएलएन की नेता और नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान में 8 फरवरी को होगा चुनाव
पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं। चुनाव प्रचार के दौरान नवाज शरीफ दावा कर रहे हैं कि उनकी सत्ता से विदाई के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं और पाकिस्तान को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। शरीफ ने वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आते हैं तो फिर से देश में सकारात्मक बदलाव लेकर आएंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें