फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: चारा खाने पर काट दिया ऊंट का पैर, छह आरोपी गिरफ्तार, दुबई से कृत्रिम पैर मंगाने की तैयारी

Tue, 18 Jun 2024 11:10 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

पाकिस्तान से क्रूरता का एक नया मामला देखने मिला है। एक क्रूर जमींदार ने एक बेजुबान जानवर का पैर काट दिया। उसका गुनाह बस इतना था कि वो चारे के लिए उसके खेत में घुस गया था। इस निर्ममता के बाद कुछ राजनेताओं ने दुबई से ऊंट के लिए कृत्रिम पैर मंगवाने की बात कही है।
 
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना बीते सप्ताह की है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के संघर जिले के मुंड जमराव गांव में ऊंट का दाहिना पैर काटने के बाद रुस्तम शार और उसके पांच नौकरों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर  दिया। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद पशु अधिकार संगठनों और लोगों ने जमकर विरोध किया। आलोचना और विरोध के बीच लोगों ने सरकारी से जमींदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद  पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन


ऊंट के मालिक किसान सूमर बेहन ने मामले की जानकारी तब तक पुलिस को नहीं दी जब कि मामला सोशल मीडिया पर प्रकाश में नहीं आया, जब तक विरोध शुरू नहीं हो गया। विरोध शुरू होन के बाद अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया। सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह के निर्देश पर आश्रय स्थल का दौरा किया गया। उसके बाद पशुधन सचिव काजिम जाटो ने बताया, "ऊंट को तुरंत कराची में व्यापक आपदा प्रतिक्रिया सेवा (सीडीआरएस) पशु आश्रय स्थल में ले जाया गया। ऊंट के लिए दुबई से कृत्रिम पैर मंगवाया गया है।" 

सचिव ने बताया कि सिंध सरकार ने पशु के उपचार का खर्च उठाने का वादा किया है। वहीं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी दुबई से ऊंट के लिए कृत्रिम पैर की व्यवस्था कर रहे हैं। जाटोई ने कहा कि ऊंट का पैर ठीक हो रहा है। उसके उपचार में अगले चरण के लिए मंगलवार को उसका एक्स-रे किया जाएगा। सीडीआरएस बेनजी निदेशक सारा जहांगीर ने कहा कि आश्रय स्थल के कर्मचारियों ने ऊंट को प्यार से कैमी नाम दिया गया। उसको संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है। उन्होंने कहा, "वह स्थिर है, लेकिन उसका पैर संक्रमित है।" "उपचार में ड्रेसिंग, एंटीबायोटिक्स और IV द्रव लगाना शामिल है। संक्रमण को दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं।" 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि किसान ने अपराधी की पहचान करने और उसके खिलाफ आरोप लगाने से इनकार कर दिया। इसलिए राज्य की ओर से छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एक अन्य प्राथमिकी में कहा गया है कि शनिवार को जब पुलिस अधिकारियों ने छह संदिग्धों को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उनका विरोध किया गया और उन पर हमला किया गया। सब-इंस्पेक्टर अत्ता हुसैन जट्ट ने बताया कि संदिग्धों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट आसिफ सियाल के समक्ष पेश किया गया और उन्हें चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को घटना में इस्तेमाल हथियार नहीं मिला है, मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें