फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलूचिस्तान: गिचिक इलाके में आईईडी धमाका, पाक सेना के कैप्टन की मौत, दो जवान घायल

Sun, 22 Aug 2021 05:46 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

बलूचिस्तान में रविवार को हुए एक आईईडी धमाके में पाकिस्तानी सेना के एक कैप्टन की मौत हो गई और दो जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलूचिस्तान के गिचिक इलाके में रविवार को एक आईईडी विस्फोट हो गया। धमाके में पाकिस्तान सेना के एक कैप्टन की मौत होने की और दो जवानों के घायल होने की खबर है।समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार यह आईईडी आतंकवादियों ने लगाया था और पाकिस्तानी सेना का एक वाहन इससे टकरा गया, जिससे यह धमाका हुआ।

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने बताया कि घायल जवानों को खुजदाए स्थित चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बीते समय में अस्थिर बलूचिस्तान में हिंसा बढ़ी है।  एक संसाधन संपन्न इलाका होने के बावजूद बलूचिस्तान, पाकिस्तान का सबसे कम विकसित प्रांत है। यहां पिछले कई दशकों के लिए आजादी के लिए आंदोलन चल रहा है।

20 अगस्त को ग्वादर में हुआ था विस्फोट
इससे पहले पिछले शुक्रवार को बलूचिस्तान के ग्वादर में हुए एक आत्मघाती हमले में दो बच्चों और एक चीनी नागरिक समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। यह आत्मघाती हमला चीनी नागरिकों को लेकर एक वाहन को निशाना बनाकर किया गया था। बता दें कि हाल के दिनों में पाकिस्तानी सुरक्षा हलों और बलूच विद्रोहियों के बीच संघर्ष में तेजी देखी गई है।
विज्ञापन


कई बलूच नागरिकों का मानना है कि प्रांत को 1947 से पहले ही आजादी मिल गई थी और पाकिस्तान ने इस पर जबरन कब्जा कर लिया था। अमेरिकी विदेश विभाग ने मानवाधिकारों पर 2020 की रिपोर्ट में पाकिस्तान में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन के मामले उल्लेखित किए थे। इसमें पश्तून, सिंधी और बलूच कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की बात कही गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें