फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसए स्तर वार्ता : अफगानिस्तान से सीमा साझा करने वाले देशों के साथ होने वाली बैठक में शामिल हो सकता है पाकिस्तान

Sun, 24 Oct 2021 01:26 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद

सार

अफगानिस्तान से सीमा साझा करने वाले देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक भारत के एनएसए अजित डोवाल की तरफ से बुलाई गई है। यह बैठक 10-11 नवंबर को नई दिल्ली में होनी है। इसमें रूस, ईरान, चीन, ताजिकिस्तान व उज्बेकिस्तान के साथ ही पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
शाह महमूद कुरैशी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के हालात पर अफगानिस्तान से सीमा साझा करने वाले देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक में पाकिस्तान भी शामिल हो सकता है। भारत के एनएसए अजित डोवाल की तरफ से बुलाई गई यह बैठक 10-11 नवंबर को नई दिल्ली में होनी है। इसमें रूस, ईरान, चीन, ताजिकिस्तान व उज्बेकिस्तान के साथ ही पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के मीडिया में प्रसारित खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मेहमूद कुरैशी ने कहा है कि उन्हें आमंत्रण मिला है, लेकिन बैठक में शामिल होने का फैसला नहीं किया गया है। हालांकि, खबरों में उम्मीद जताई गई है कि पाकिस्तान इसमें शामिल होने का फैसला ले सकता है।

इससे पहले इसी तरह की बैठक मॉस्को में आयोजित की गई थी, जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों शामिल हुए थे, हालांकि वहां दोनों पक्षों में कोई बातचीत नहीं हुई थी। इसके अलावा भारत ने 27 अक्टूबर को अफगानिस्तान के मसले पर ईरान की तरफ से आयोजित विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें