फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्वे : नोबेल पुरस्कारों को लेकर कयास लगा रहे विशेषज्ञ, डब्ल्यूएचओ के नाम पर अटकलें

Sat, 02 Oct 2021 01:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, स्टैवंगर (नार्वे)

सार

दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार किसे दिया जाएगा इस पर कुछ विशेषज्ञ डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) को दिए जाने की सबसे ज्यादा संभावना जता रहे हैं।नोबेल शांति पुरस्कार शुक्रवार, 8 अक्तूबर, मेडिसिन के साथ नोबेल पुरस्कारों का एक सप्ताह 4 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। भौतिकी 5 अक्तूबर, रसायन 6 अक्तूबर, साहित्य 7 अक्तूबर और अर्थशास्त्र का नोबेल 11 अक्तूबर को घोषित होना है।
 
विज्ञापन
nobel prize
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार किसे दिया जाएगा इस बारे में अनुमान लगाना वैसे तो अंधेरे में लक्ष्य तलाशने जैसा है लेकिन माना जा रहा है कि इस बार का नोबेल महामारी के दौरान काम करने वाले संगठन या कार्यकर्ताओं को दिया जा सकता है। कुछ विशेषज्ञ 2021 का यह सम्मान डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) को दिए जाने की सबसे ज्यादा संभावना जता रहे हैं।

विज्ञापन


शांति सम्मान 8 अक्तूबर को, डब्ल्यूएचओ के नाम पर अटकलें
बता दें कि नोबेल शांति पुरस्कार शुक्रवार, 8 अक्तूबर को प्रदान किया जाना है। मेडिसिन के साथ नोबेल पुरस्कारों का एक सप्ताह 4 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। भौतिकी 5 अक्तूबर, रसायन 6 अक्तूूबर, साहित्य 7 अक्तूबर और अर्थशास्त्र का नोबेल 11 अक्तूबर को घोषित होना है। वैसे तो नोबेल पुरस्कारों का एलान करने वाली गोपनीय समिति पहले के विजेताओं के किसी भी नाम का संकेत नहीं देती है लेकिन इस बार पहले से ही कयास लगाए जाना शुरू हो गए हैं।

पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट, ओस्लो के निदेशक हेनरिक उरदल का कहना है कि इस साल के पुरस्कार के लिए महामारी एक महत्वपूर्ण पृष्ठभूमि है, लेकिन उन्होंने यूएन प्रायोजित वैक्सीन इक्विटी संगठन (कोवाक्स) को अपनी शीर्ष पिक बनाने की योजना को रद्द कर दिया। उनका कहना है कि गरीब देशों में कोविड-19 पर कार्रवाई बहुत धीमी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें