फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nobel Prize In Economics 2021: डेविड कार्ड, जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेंस को मिला अर्थशास्त्र के लिए नोबेल सम्मान

Mon, 11 Oct 2021 05:33 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

अर्थशास्त्र में साल 2021 का नोबेल पुरस्कार डेविड कार्ड, जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेंल को दिया गया है। जानिए इन्हें किस योगदान के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Nobel Prize 2021 in Economic Science - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्थशास्त्र के लिए साल 2021 का नोबेल पुरस्कार आधा डेविड कार्ड को जबकि आधा जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेंल को संयुक्त रूप से दिया गया है। डेविड कार्ड को श्रम अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए सम्मान मिला है, जबकि जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेंस को प्राकृतिक प्रयोगों से कारण और प्रभाव के बारे में सटीक निष्कर्ष निकालने के लिए पुरस्कृत किया गया है। 

विज्ञापन

 



कनाडाई अर्थशास्त्री हैं डेविड कार्ड
डेविड कार्ड एक कनाडाई अर्थशास्त्री और कैलिफोर्निया बर्कले में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। उन्हें ये नोबल सम्मान श्रम अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है। 1990 के दशक की शुरुआत में उनके अध्ययन ने पारंपरिक ज्ञान को चुनौती दी, जिससे नए विश्लेषण और अतिरिक्त जानकारी प्राप्त हुई। परिणाम दिखाते हैं कि न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने से जरूरी नहीं कि नौकरियां भी कम हों।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने श्रम बाजार के बारे में दी नई जानकारी 
जबकि जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेंस को औपचारिक संबंधों के विश्लेषण में उनके योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला है। 1990 के दशक के मध्य में जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेंस ने दिखाया कि प्राकृतिक प्रयोगों से कारण और प्रभाव के बारे में सटीक निष्कर्ष कैसे निकाले जा सकते हैं।

नोबेल समिति ने एक बयान में कहा कि हमें श्रम बाजार के बारे में नई जानकारी प्रदान करने और प्राकृतिक प्रयोगों से कारण व प्रभाव के बारे में किस तरह से निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं, यह दिखाने के लिए शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें