नेपाल में दोहरे चुनाव (संसद और विधानसभा) के लिए मतदान एक ही चरण में होगा। सभी प्रांतो में 17.9 मिलियन (करीब एक करोड़ अस्सी लाख) से ज्यादा लोग मतदान के पात्र हैं।
नेपाल के मुख्य चुनाव आयुक्त दिनेश कुमार थपलिया ने सोमवार को कहा कि देश 20 नवंबर को प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय विधानसभाओं के लिए शांतिपूर्ण, सुरक्षित और विश्वसनीय तरीके से अहम चुनाव कराने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
करीब 1 करोड़ अस्सी लाख लोग कर सकेंगे मतदान
देश में दोहरे चुनाव के लिए मतदान एक ही चरण में होगा। सभी प्रांतो में 17.9 मिलियन (करीब एक करोड़ अस्सी लाख) से ज्यादा लोग मतदान के पात्र हैं।
165 सीटों का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान से होगा
संघीय संसद के कुल 275 सदस्यों में से 165 का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान से होगा, जबकि शेष 110 का चुनाव आनुपातिक पद्धति से होगा। इसी तरह प्रांतीय विधानसभा के कुल 550 सदस्यों में से 330 सीधे निर्वाचित होंगे और 220 आनुपातिक तरीके से चुने जाएंगे।
प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने को आयोग तैयार
राजधानी काठमांडू में चुनाव आयोग परिसर में संयुक्त चुनाव अभियान केंद्र के शुभारंभ पर थपलिया ने कहा, विश्वसनीय चुनाव परिणाम हासिल करने के लिए मतदान और मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के लिए आयोग पूरी तरह से तैयार है।