फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ का कहर : काठमांडो में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से 380 से अधिक घर जलमग्न

Tue, 07 Sep 2021 06:23 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काठमांडो

सार

  • राजधानी काठमांडो में कई क्षेत्रों में चल रहा राहत एवं बचाव कार्य
  • नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना की टीमों ने रविवार रात 138 से अधिक लोगों की बचाई जान
विज्ञापन
नेपाल में बाढ़ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल की राजधानी काठमांडो में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से 380 से अधिक घर जलमग्न हो गए हैं। कई मकानों में पानी भर गया और कुछ रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश से100 से अधिक जगह पानी भर गया।

विज्ञापन


मेट्रोपॉलिटन पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता सुशील सिंह राठौर ने बताया कि नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना की टीमों ने रविवार रात 138 से अधिक लोगों को बचाया है।

राठौर ने कहा, कई क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य किया गया। काठमांडो में नदी तट पर अधिकतर मानव बस्तियां अचानक आई बाढ़ से जलमग्न हो गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, राज्य में चार घंटे के भीतर 105 मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें