सिख श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। गुरु नानक देव की 481वीं पुण्यतिथि मनाने के लिए करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने की अनुमित दी गई है। हालांकि, इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) ने शनिवार को सिख तीर्थयात्रियों को अगले महीने गुरु नानक देव जी की पुण्यतिथि के मौके पर करतारपुर जाने की इजाजत दी है। एनसीओसी ने सिख तीर्थयात्रियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत अगले महीने करतारपुर जाने की अनुमति देने का फैसला किया गया।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के डेल्टा प्रकार के कारण, भारत को 22 मई से 12 अगस्त के बीच 'सी श्रेणी में रखा गया था और भारत से पाकिस्तान जाने वाले लोगों को विशेष मंजूरी की जरूरत थी, लेकिन कोरोना के मामले कम होने के बाद अब इसमें कुछ ढील दी गई है। हालांकि, करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को टीके की दोनों खुराक का प्रमाणपत्र और पिछले 72 घंटों के भीतर हुई आरटी पीसीआर जांच की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा हवाई अड्डों पर रेपिड एंटीजेन जांच भी की जाएगी और संक्रमण की पुष्टि होने पर यात्री को पाकिस्तान में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी। करतारपुर गुरुद्वारे में गुरु नानक देव की पुण्यतिथि पर अधिकतम 300 लोगों को एकत्र होने की अनुमति है।
पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम
वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान में कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक दिन में 3,084 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 65 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 89,044 हो गई। पाकिस्तान ने कोविड -19 महामारी से निपटने में मदद करने के लिए श्रीलंका को 75 वेंटिलेटर सहित जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरण प्रदान किए।