फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: काबुल एयरपोर्ट पर बिगड़े हालात, भगदड़ के बीच सात लोगों की मौत

Sun, 22 Aug 2021 12:53 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि काबुल एयरपोर्ट पर जमीनी हालात अभी भी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। 
विज्ञापन
काबुल एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा के बावजूद लगातार जुट रही भीड़, जिसे संभालने में सैनिकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही। - फोटो : ट्विटर/ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के काबुल में तालिबान के घुसने के बाद से ही भगदड़ मची हुई है। हजारों की संख्या में लोग देश छोड़ने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर जमे हुए हैं। इस बीच ब्रिटिश सेना ने बताया है कि एयरपोर्ट पर हालात बिगड़ने के बाद मची भगदड़ के बाद सात अफगान नागरिकों की मौत हुई है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जमीन पर हालात अभी काफी चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन स्थिति संभालने के लिए हमसे जो कुछ हो सकता है, हम वो सब कर रहे हैं। 
विज्ञापन




बता दें कि काबुल एयरपोर्ट पर लगातार भीड़ जुटने से अफरा-तफरी का माहौल पूरे हफ्ते जारी रहा है। इस बीच कई बार फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में भी काबुल एयरपोर्ट पर देश छोड़ने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी और तब भी भगदड़ मच गई थी। इस बीच फायरिंग हुई थी, जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हुई। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि गोलीबारी की इस घटना को किसकी तरफ से अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें