फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: पाकिस्तान में बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 30 यात्रियों की मौत, 74 लोग घायल

Mon, 19 Jul 2021 09:45 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

सोमवार की सुबह पाकिस्तान में दर्दनाक सड़क हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई। बस-ट्रक में भिड़ंत होने से यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि लोग बस में सवार होकर बकरीद की छुट्टी मनाने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तनुसा रोड पर हादसा हो गया। 
विज्ञापन
पाकिस्तान में बस-ट्रक में टक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बस और ट्रक की टक्कर में 30 यात्रियों की मौत हो गई और 74 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।  हादसा मुजफ्फरगढ़ के डेरा गाजी खान के पास तनुसा रोड पर हुआ। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्साकर्मियों ने बताया कि 18 लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी। बाकी घायलों का इलाज जारी है। इसमें कुछ की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बस तेज रफ्तार में चल रही थी। जिला आपातकाल अधिकारी डॉ. नैय्यर आलम ने बताया कि बस में 100  से अधिक यात्री सवार थे। इनमें ज्यादातर मजदूर थे, जो ईद के त्योहार पर छुटि्टयां मनाने घर जा रहे थे। बस सियालकोट से राजनपुर जा रही थी। राहत और बचाव कार्य जारी है। पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख राशिद ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वे घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

मंत्रियों ने जताया दुख
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने पुष्टि की कि डेरा गाजी खान के पास दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने घटना पर दुख जताया है। पाकिस्तान में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और इनमें से ज्यादातर वाहनों की तेज गति, खराब सड़कों और अप्रशिक्षित चालकों के कारण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें