फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में डेल्टा का कहर: फुजियान प्रांत के तीन शहरों में 103 मामले, मैनुफेक्चरिंग हब शियामेन में सब बंद

Wed, 15 Sep 2021 01:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।

सार

पूरे प्रांत के तीन शहरों में कुल 103 मामले आ चुके हैं। शियामेन इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट के मैनुफेक्चरिंग हब के लिए जाना जाता है। यहां एबीबी लिमिटेड और शिंडर इलेक्ट्रिक एसई जैसी बड़ी कंपनीज के दफ्तर हैं।
विज्ञापन
चीन में कोरोना... - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में कोरोना एक बार फिर पांव पसार रहा है। यहां फुजियान प्रांत के तटीय शहर शियामेन में कोरोना के डेल्टा स्वरूप के दर्जनों मामले मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने 45 लाख की आबादी वाले इस शहर में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करते हुए सख्त लॉकडाउन लगा दिया है।

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक, शहर में 59 केस डेल्टा स्वरूप के निकले हैं। इसके बाद यहां के सभी रिहायशी इलाकों और गांवों को बंद कर दिया गया है। सिनेमा, बार, जिम, लाइब्रेरी पर ताले लगा दिए गए हैं। मंगलवार को यहां सभी किंडरगार्टन, प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूल बंद रहे। छात्रों को ऑनलाइन कक्षा लेने के लिए कहा गया है।

शहर की लंबी दूरी की बस सर्विस को भी बंद कर दिया है और कुछ क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पर जारी है। विशेषज्ञ बताते हैं कि वुहान से निकले कोरोना वायरस के बाद अब चीन आगे ऐसी किसी भी स्थिति से बचना चाहेगा, जिसमें वायरस तेजी से फैल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें