फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया : सबसे बड़े चर्च के संस्थापक रेवरेंड चो योंग गी का 85 वर्ष में निधन

Wed, 15 Sep 2021 12:56 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सियोल

सार

चर्च की ओर से जारी एक बयान के अनुसार चो सियोल के ‘योइदो फुल गॉस्पेल’ चर्च में ‘एमेरिटस’ पादरी थे। कोरियाई युद्ध के बाद निराश लोगों को उन्होंने उम्मीद प्रदान की थी।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े चर्च के संस्थापक रेवरेंड चो योंग गी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया में सबसे बड़े चर्च के संस्थापक रेवरेंड चो योंग गी का 85 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया। उनके द्वारा स्थापित चर्च को देश में युद्ध के बाद ईसाईयत के उत्थान के प्रतीक के रूप में देखा जाता था लेकिन बाद में भ्रष्टाचार और घोटालों के चलते चर्च की छवि धूमिल हो गई।

विज्ञापन


चर्च की ओर से जारी एक बयान के अनुसार चो सियोल के ‘योइदो फुल गॉस्पेल’ चर्च में ‘एमेरिटस’ पादरी थे। जुलाई 2020 में ब्रेन हेमरेज होने के बाद से उनका इलाज चल रहा था। चर्च ने कहा, कोरियाई युद्ध के बाद निराश लोगों को उन्होंने उम्मीद प्रदान की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें