फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lebanon: दक्षिणी लेबनान के नबातिये में इस्राइल का हमला, सरकार का दावा- हवाई हमले में मेयर की हुई मौत

Wed, 16 Oct 2024 05:20 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

इस्राइल की तरफ से लेबनान में हवाई हमले लगातार जारी है। इस कड़ी में लेबनान की तरफ से दावा किया गया है कि दक्षिणी लेबनान के शहर नबातिये में इस्राइल के हमले में वहां के मेयर की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल की तरफ से लेबनान में हिजबुल्ला के लड़ाकों को निशाना बनाकर किए जा रहे हवाई हमलों को लेकर लेबनान के अधिकारियों का कहना है कि राहत प्रयासों के समन्वय के लिए बैठक के दौरान नबातिये पर इस्राइली हवाई हमले में इमारत को निशाना बनाया गया। वहीं एपी की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनानी अधिकारी ने कहा कि दक्षिणी लेबनान के शहर नबातिये के मेयर इजरायली हमलों में मारे गए हैं।
विज्ञापन


बेरूत में इस्राइली सेना किए ताबड़तोड़ हमले
इससे पहले इस्राइली सेना (आईडीएफ) ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हमले किए। यह हमला सेना की तरफ से वहां के निवासियों को बेरूत छोड़ने की चेतावनी देने के कुछ ही घंटों बाद किया गया। पहले हमले के बाद हैरेट रीक में इमारतों से काला धुंआ निकलते हुए देखा गया, जिसके बाद इस्राइली सेना के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने लोगों से क्षेत्र खाली करने को कहा और इसके कुछ ही देर बाद दूसरा हमला हुआ।

हिजबुल्ला ने साफेेद में दागे थे 50 से ज्यादा रॉकेट्स
वहीं इससे पहले जानकारी देते हुए इस्राइली सेना ने कहा है कि लेबनान की तरफ से बीती रात उनके साफेद इलाके में 50 से ज्यादा रॉकेट्स दागे। हालांकि इन हमलों में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। इस्राइली सेना ने बताया कि देर रात करीब 1.40 बजे के करीब लेबनान की तरफ से हमला हुआ। हालांकि अधिकतर रॉकेट को इस्राइल की हवाई सुरक्षा द्वारा हवा में ही तबाह कर दिया गया। कुछ रॉकेट रिहायशी इलाकों में गिरे, लेकिन उनसे भी कुछ खास नुकसान नहीं हुआ। हिजबुल्ला ने एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। 
विज्ञापन


अशोद में मंगलवार को हुआ था आतंकी हमले
इस्राइल के तटीय शहर अशोद में मंगलवार को हुए एक आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। दरअसल मंगलवार को एक आतंकी ने लोगों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में फर्स्ट सार्जेंट आदिर कदोश गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते हुए उनकी मौत हो गई। आतंकी की पहचान 28 साल के मोहम्मद दारदौना के रूप में हुई है।
विज्ञापन



संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें