फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nigeria: नाइजीरिया में तेल टैंकर में हुआ ब्लास्ट, 105 से अधिक लोगों की मौत, 50 घायल

Wed, 16 Oct 2024 03:12 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबूजा

सार

Nigeria tanker blast: अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक पेट्रोल टैंकर में हुए विस्फोट में 105 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोग गंभीर तौर पर घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नाइजीरिया में एक पेट्रोल टैंकर के पलट जाने और उसमें विस्फोट होने से 105 लोगों की मौत हो गई तथा 50 अन्य घायल हो गए। यह घटना  उस समय हुई जब दर्जनों लोग ईंधन लेने के लिए  वाहन की ओर दौड़े थे। पुलिस प्रवक्ता लॉन एडम ने बुधवार को बताया कि यह विस्फोट मध्य रात्रि के बाद जिगावा राज्य में हुआ, जब टैंकर चालक ने विश्वविद्यालय के निकट राजमार्ग पर वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया।

विज्ञापन


एडम ने कहा, धमाके के बाद  बड़ी संख्या  में आसपास के निवासी पलटे हुए टैंकर से ईंधन निकालने के लिए जा रहे थे, तभी टैंकर में जोरदार धमाका हो गया। राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख डॉ. हारुना मैरिगा ने बताया कि 97 लोग घटनास्थल पर ही जलकर राख हो गए, जबकि आठ अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। घायलों में कई की हालत गंभीर है इसलिए मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है। बताया गया कि घटना में सिर्फ जले हुए लोगों के कंकाल गिने जा सके हैं। अधिकांश शव पहचाने जाने योग्य नहीं थे, इसलिए उनका सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। एजेंसी

११० किमी की यात्रा करके आया था टैंकर
दुर्घटना में शामिल चालक पड़ोसी राज्य कानो से लगभग 110 किमी यात्रा करके आया था। इस बात की जांच चल रही है कि यह टैंकर कैसे पलटा। बता दें कि नाइजीरिया में घातक टैंकर दुर्घटनाएं आम बात हैं। यहां कई स्थानों पर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन नहीं किया जाता और माल परिवहन के लिए कुशल रेलवे प्रणाली जैसे विकल्पों का अभाव है। इसके चलते हादसे होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें