फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख सीमा विवाद: चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने दी भारत को युद्ध की धमकी, कहा- जंग हुई तो हार जाएगा भारत

Tue, 12 Oct 2021 05:16 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

ग्लोबल टाइम्स ने भारत को धमकी देते हुए लिखा- भारत को यह बात समझ लेनी चाहिए कि उसे सीमा पर ऐसी स्थिति नहीं मिलेगी जिसे वह चाहता है। अगर भारत युद्ध शुरू करता है तो वह इसमें हार जाएगा। 
 
विज्ञापन
ग्लोबल टाइम्स ने भारत को युद्ध की धमकी दी है। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक बार फिर से भारत पर विवादित टिप्पणी करते हुए युद्ध के मैदान में हराने की धमकी दी है। चीन के साथ जारी सीमा विवाद के 13वें दौर की बातचीत होने के बाद भी अब तक दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई है। इस मुद्दे पर ग्लोबल टाइम्स ने भारत को धमकी देते हुए लिखा- भारत को यह बात समझ लेनी चाहिए कि उसे सीमा पर वह स्थिति नहीं मिलेगी जिसे वह चाहता है। अगर भारत युद्ध शुरू करता है तो वह इसमें हार जाएगा। 
विज्ञापन


ग्लोबल टाइम्स ने चीन को भी सलाह देते हुए लिखा कि उसे सीमा पर शांति बनाए रखने की पूरी कोशिश करनी चाहिए, लेकिन भारत के खिलाफ हर तरह के सैन्य संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए। अखबार ने भारत पर अवसरवादी होने का आरोप भी लगाया। ग्लोबल टाइम्स ने कहा- भारत को लगता है कि चीन-अमेरिका के खराब होते रिश्तों के बीच चीन को उसकी जरूरत है, पर सीमा विवाद देश की गरीमा से जुड़े होते हैं। 

भारत पर लगाया अनुचित मांगे रखने का आरोप
अखबार ने भारत पर अन्य मुद्दों पर भी गलत मांग उठाने के आरोप लगाएं और कहा कि चीन अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए तैयार है, गलवान घाटी इसका सबूत है। भारत अगर बॉर्डर पर लंबे समय तक गतिरोध बनाना चाहता है तो चीन भी इसके लिए तैयार है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पश्चिमी थिएटर कमांड ने भी इस मामले पर बयान दिया है और कहा है कि चीन ने सीमा पर शांति बनाए रखने की पूरी कोशिश की है। इसके अलावा पीएलए ने भारत पर कई अनुचित मांगे रखने का भी आरोप लगाया और इसे अवास्तविक बताया, जबकि भारत का आरोप है कि सीमा पर चीन ने वास्तविक स्थिति बदलने की कोशिश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें