फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamala Harris: कमला हैरिस ने माना- अमेरिका की आव्रजन व्यवस्था खराब, डोनाल्ड ट्रंप पर बोला हमला

Sat, 28 Sep 2024 10:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

शनिवार को कमला हैरिस ने माना कि अमेरिका की आव्रजन व्यवस्था कमजोर है और उन्होंने इसे ठीक करने का वादा भी किया। हालांकि अप्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के बजाय कमला हैरिस ने कहा कि वह अमेरिका में बिना दस्तावेजों के आने वाले मेहनती लोगों को नागरिकता देने का भी समर्थन करती हैं। 
विज्ञापन
कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बहस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने सीमा पर कड़े सुरक्षा उपाय लागू करने और अमेरिका की कमजोर आव्रजन व्यवस्था को ठीक करने का वादा किया है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में आव्रजन व्यवस्था का मामला काफी गरमाया हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप लगातार इस मुद्दे पर कमला हैरिस पर हमलावर हैं। शुक्रवार को ही कमला हैरिस ने भी एरिजोना इलाके में अमेरिका-मेक्सिको की सीमा का दौरा किया। इस दौरे को लेकर ट्रंप ने कमला हैरिस पर निशाना भी साधा था। 
विज्ञापन


कमला हैरिस का आरोप- ट्रंप आव्रजन व्यवस्था पर सिर्फ राजनीति कर रहे
अब शनिवार को कमला हैरिस ने माना कि अमेरिका की आव्रजन व्यवस्था कमजोर है और उन्होंने इसे ठीक करने का वादा भी किया। हालांकि अप्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के बजाय कमला हैरिस ने कहा कि वह अमेरिका में बिना दस्तावेजों के आने वाले मेहनती लोगों को नागरिकता देने का भी समर्थन करती हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के साथ मिलकर वर्षों से यहां रह रहे मेहनती प्रवासियों को नागरिकता देने की दिशा में काम करेंगी। कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर आव्रजन नीति के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने अपने चार साल के कार्यकाल में आव्रजन व्यवस्था को सुधारने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने आव्रजन जजों और सीमा एजेंट्स की कमी को दूर नहीं किया। उन्होंने हमारे देश की शरण देने वाली व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कुछ नहीं किया। कमला हैरिस ने कहा कि वह आव्रजन व्यवस्था को राजनीति से अलग रखेंगी और समस्याओं का समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगी। 

डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर साधा था निशाना
शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस के अमेरिका-मेक्सिको सीमा का दौरा करने पर तीखा हमला बोला था। ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस को चार साल से सीमा पर जाने का समय नहीं मिला और अब चुनाव के समय वह सीमा का दौरा कर रही हैं। ट्रंप ने कहा कि 'उन्होंने (कमला हैरिस) हमारे शहरों को हिंसक गिरोहों के हवाले कर दिया। उन्होंने हमारे अमेरिकी बेटों और बेटियों का क्रूर राक्षसों के हाथों दुष्कर्म और हत्या करने दी। आप कोलोराडो में जाइए, जहां वे AK-47 के साथ कब्ज़ा कर रहे हैं। वे रियल एस्टेट पर कब्ज़ा कर रहे हैं। कमला ने छोटे शहरों को शरणार्थी शिविरों में बदल दिया है। कमला हैरिस ने जो किया है वह अक्षम्य है। यह अपराध होना चाहिए। अपने देश की संप्रभुता को खत्म करने से बड़ी कोई बेईमानी नहीं है, और उन्होंने यही किया है। कमला हैरिस ने हमारे देश को बर्बाद कर दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें