फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: डोनाल्ड ट्रंप की जातिगत टिप्पणी पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैरिस ने कुछ यूं दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Fri, 30 Aug 2024 04:36 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर को होना है। इसमें रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस आमने सामने हैं। ट्रंप अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान हैरिस के बारे में लगातार व्यक्तिगत टिप्पणियां करते रहे हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जातिगत टिप्पणी को लेकर मौजूदा उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने प्रतिक्रिया दी। एक साक्षात्कार में जब हैरिस से ट्रंप की टिप्पणी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कृपया अगला प्रश्न पूछें। उन्होंने सवाल के जवाब में बस इतना कहा कि ट्रंप की टिप्पणी पुरानी और थकी हुई प्ले बुक जैसी थी। 

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर को होना है। इसमें रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस आमने सामने हैं। ट्रंप अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान हैरिस के बारे में लगातार व्यक्तिगत टिप्पणियां करते रहे हैं। हाल ही में नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लैक जर्नलिस्ट्स सम्मेलन में उन्होंने हैरिस की जाति को लेकर टिप्पणी की थी।

ट्रंप ने दावा किया था कि राजनीतिक लाभ के लिए वह अश्वेत बन गईं। उन्होंने कहा था कि कई साल पहले तक मुझे नहीं पता था कि वह काली हैं।  अब वह काली कहलाना चाहती हैं। मुझे नहीं पता क्या वह भारतीय है या वह काली है? ट्रंप ने पिछले दिनों देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा पर अमेरिका में पैदा नहीं होने का झूठा आरोप लगाया था।
विज्ञापन


कमला हैरिस बोलीं- वह अपने उदार मूल्यों को नहीं छोड़ेंगी
कमला हैरिस ने जोर देकर कहा कि वह अवैध आव्रजन पर सख्त रहेंगी और विवादित तेल गैस फ्रैकिंग तकनीक का भी समर्थन करेंगी। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि वह अपने उदार मूल्यों को नहीं छोड़ेंगी। अमेरिका की पहली अश्वेत और दक्षिण एशियाई मूल की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने आरोप लगाया कि 'ट्रंप ऐसा माहौल बना रहे हैं, जो बतौर अमेरिकी हमारे चरित्र को कमजोर कर रहा है। वह देश को बांट रहे हैं।'  हैरिस ने इंटरव्यू के दौरान तेल गैस के लिए फ्रैकिंग तकनीक की मदद लेने का भी समर्थन किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें