फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत: काबुल एयरपोर्ट पर भारी गोलीबारी में पांच की मौत, सभी उड़ानें रद्द, बड़ी संख्या में भारतीय भी फंसे

Mon, 16 Aug 2021 01:49 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद काबुल की स्थिति बिगड़ती जा रही है। अफगान में रह रहे लोग अपने देश लौटने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। वहीं, काबुल एयरपोर्ट पर भारी गोलाबारी की खबर है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
काबुल एयरपोर्ट पर फायरिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान पर तालिबानियों के कब्जे से स्थिति और बिगड़ती जा रही है।  काबुल एयरपोर्ट पर देश छोड़ने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई।  इस बीच एयरपोर्ट पर गोलीबारी की भी खबर है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल मचा हुआ है।  इन घटनाओं के बाद काबुल से सभी उड़ानों को रोक दिया गया है।  भारत आने वाली और भारत से काबुल जाने वाली उड़ानों पर भी रोक लगा दी गई है। सोमवार को दोपहर 12:30 बजे एयर इंडिया का एक विमान दिल्ली से काबुल जाने वाला था, लेकिन काबुल एयरपोर्ट पर बुरे हालात को देखते हुए एयर इंडिया ने उड़ानें रद्द करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन



वहीं, भारतीय उड़ान रद्द होने के बाद दिल्ली में रह रहे अफगान नागिरक ने बताया कि उनके रिश्तेदार इस समय अफगानिस्तान में डरे और सहमे हुए हैं। हम सरकार से वीजा देने की मांग करते हैं, ताकि वो लोग सुरक्षित यहां पहुंच सके । 
 
अमेरिकी सैनिकों ने की थी फायरिंग
अफगानिस्तान में फिलहाल एयरस्पेस को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से अपील की गई है कि लोग हवाई अड्डे पर न आएं। अंग्रेजी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैनिकों की ओर से हवाई फायरिंग की गई थी, जिसके चलते भगदड़ मच गई। शायद इसकी वजह से लोगों की मौत हुई हो, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एयरपोर्ट पर खून से सने शव देखे गए हैं।  वहीं, हालात बिगड़ने पर अमेरिका ने कहा था कि उसके 6,000 सैनिक काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा करेंगे और लोगों की सुरक्षित वापस करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें