फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: 'चाहे कोई समझौता हो या न हो, राफा में हमास को खत्म करेंगे', इस्राइल के PM नेतन्याहू का दावा

Tue, 30 Apr 2024 10:24 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

Israel Hamas War: पीएम नेतन्याहू का कहना है कि हमास के साथ संघर्ष विराम वार्ता में सफलता की परवाह किए बिना इस्राइली सेना द्वारा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि हर हाल में जीत हासिल की जाएगी।

विज्ञापन
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ मिस्त्र में इस्राइल-हमास के बीच युद्धविराम को लेकर चर्चा चल रही है। दूसरी तरफ इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को गाजा के राफा शहर में प्रवेश करने की अपनी सैन्य योजना को फिर से दोहराया है। नेतन्याहू का कहना है कि हमास के साथ संघर्ष विराम वार्ता में सफलता की परवाह किए बिना इस्राइली सेना द्वारा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्यों को प्राप्त करने से पहले युद्ध को रोकना कोई विकल्प नहीं है। 

विज्ञापन


हम हर हाल में जीत हासिल करेंगे- नेतन्याहू
इस्राइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम राफा में प्रवेश कर हमास की बटालियनों को खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे कोई समझौता हो या न हो, हम हर हाल में जीत हासिल करेंगे। कुछ देशों ने पीएम नेतन्याहू और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तजाची हानेग्बी से युद्ध जारी रखने और अंतरराष्ट्रीय दबावों का विरोध करने का आग्रह किया है। 

अमेरिका ने की युद्धविराम प्रस्ताव पर चर्चा
उधर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस्राइल द्वारा हमास को दिए गए युद्धविराम प्रस्ताव पर चर्चा की। ब्लिंकन ने इस प्रस्ताव को असाधारण रूप से उदार बताया। उन्होंने कहा कि हमास को इस प्रस्ताव पर जल्द ही फैसला करना होगा और उम्मीद है कि सही निर्णय लिया जाएगा। रियाद में मौजूद मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया है। उन्होंने कहा इस्राइल और हमास के बीच प्रस्ताव की स्वीकृति होना जरूरी है। इस पर दोनों पक्षों को विचार करना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रस्ताव पर जल्द ही विचार किया जाएगा और अंतिम फैसले का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि इस्राइल के अधिकारियों ने स्थायी शांति बहाल करने के उद्देश्य से बातचीत में शामिल होने का संकेत दिया है। 
विज्ञापन


हमास की एक मांग पर इस्राइल की सहमति
इस्राइल ने हाल ही में हमास की एक मांग पर सहमति जताई थी, जिसमें कहा गया था कि उत्तरी गाजा में फलस्तीन के लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध न लगाया जाए। माना जा रहा है कि यह इस्राइल और हमास के बीच बातचीत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण रियायत थी। इसके बाद भी राफा में इस्राइल के सैन्य आक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। 

अमेरिका ने किया इस्राइल को आगाह
उधर अमेरिका ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ इस्राइल को राफा में एक बड़े सैन्य अभियान के प्रति आगाह किया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ब्लिंकन ने अपनी रियाद यात्रा के दौरान अपनी बात को दोहराया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए अमेरिका द्वारा इस तरह के हमले का समर्थन नहीं किया गया जाएगा। उधर व्हाइट हाउस द्वारा कहा गया है कि बाइडन प्रशासन द्वारा उठाई गई चिंताओं का समाधान होने तक राफा पर कोई आक्रमण नहीं होगा। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान अमेरिका ने राफा पर इस्राइली आक्रमण का विरोध जताया गया। इसके बावजूद गाजा में इस्राइल के हवाई हमलों से मरने वालों की संख्या में वृद्धि जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें