फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran: ईरान ने दी इस्राइल को परमाणु बम की धमकी, कहा- देश के अस्तित्व को खतरा हुआ तो बदल देंगे सैन्य सिद्धांत

Sun, 12 May 2024 09:50 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

परमाणु हथियार विकास के खिलाफ अयातुल्ला खामेनेई के पिछले फतवे के बावजूद, ईरान के तत्कालीन खुफिया मंत्री ने 2021 में कहा था कि बाहरी दबाव, खासकर पश्चिमी देश ईरान को परमाणु हथियार बनाने के लिए प्रेरित कर सकता है।
विज्ञापन
अयातुल्ला अली खामेनेई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच इस्राइल-ईरान के बीच तनाव भी लगातार जारी है। इस बीच ईरान ने इस्राइल को परमाणु बम की धमकी भी दी है। इस्राइल के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार कमाल खर्राजी ने एक बयान जारी कर कहा कि ईरान के अस्तित्व को कोई खतरा हुआ, तो वह अपने परमाणु सिद्धांत को बदल देंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस्राइल की वजह से ईरान को नुकसान पहुंचता है तो वह पीछे नहीं हटने वाले हैं
विज्ञापन


ईरान ने दी परमाणु बम की धमकी
अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार कमाल खर्राजी ने इस्राइल को चेतावनी देते हुए एक बयान जारी किया। उन्होंने अपने बयान में कहा, "हमारा परमाणु बम बनाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर ईरान के अस्तित्व को कोई खतरा होता है तो हमारे पास अपने सैन्य सिद्धांतों को बदलने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।" बता दें कि पिछले महीने इस्राइल ने दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था। हमले में दूतावास का एक खंड पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस हमले के बाद से ही इस्राइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया। 

अप्रैल से इस्राइल-ईरान के बीच तनाव जारी
परमाणु हथियार विकास के खिलाफ अयातुल्ला खामेनेई के पिछले फतवे के बावजूद, ईरान के तत्कालीन खुफिया मंत्री ने 2021 में कहा था कि बाहरी दबाव, खासकर पश्चिमी देश ईरान को परमाणु हथियार बनाने के लिए प्रेरित कर सकता है। खर्राजी ने कहा, "जायोनी शासन (इस्राइल) द्वारा हमारी परमाणु सुविधाओं पर हमले से हमारी प्रतिरोधक क्षमता बदल जाएगी।"
विज्ञापन


ईरान ने इस्राइल को परमाणु बम की चेतावनी तब दी, जब अप्रैल में दोनों देशों के बीच तनाव शुरू हो गया। अप्रैल की शुरुआत में दमिश्क में ईरानी दूतावास पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इस्राइल पर 300 ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। बता दें कि दमिश्क में ईरानी दूतावास पर हुए हमले में ईरानी सेना के वरिष्ठ सलाहकार समेत कई लोग मारे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें