फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: गाजा के अल शिफा अस्पताल के पास मिला इस्राइली महिला सैनिक का शव, हमास ने किया था अगवा

Fri, 17 Nov 2023 03:40 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

इस्राइल ने हमास पर नागरिक इमारतों जैसे स्कूलों, अस्पतालों को सुरंग बनाने के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इस्राइली सेना ने अपने इस दावे के पक्ष में कई वीडियो जारी किए हैं।
विज्ञापन
इस्राइली सेना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल की एक महिला सैनिक का शव गाजा में अल शिफा अस्पताल के पास मिला है। इस्राइली सेना ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा 19 साल की कारपोरल नाओ मारसियानो को हमास के आतंकियों ने 7 अक्तूबर को अगवा किया था, जिसका शव इस्राइली सेना ने अल शिफा अस्पताल के पास से बरामद किया है। इस्राइली सेना ने महिला सैनिक के परिजनों के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं। 
विज्ञापन


एक अन्य इस्राइली महिला का शव भी हुआ बरामद
इस्राइल ने हमास पर नागरिक इमारतों जैसे स्कूलों, अस्पतालों को सुरंग बनाने के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इस्राइली सेना ने अपने इस दावे के पक्ष में कई वीडियो जारी किए हैं। इससे पहले इस्राइली सेना ने गाजा में ही एक अन्य इस्राइली महिला का शव बरामद किया था। उस बुजुर्ग महिला को भी बीती 7 अक्तूबर को अगवा किया गया था। मृतक महिला की पहचान येहुदित वीस (65 वर्षीय) के रूप में हुई है। इस्राइली सेना ने बताया कि हमास ने 7 अक्तूबर को वीस के पति की हत्या कर दी थी और उसे अगवा कर लिया था। 
 
हिजबुल्ला ने उत्तरी इस्राइल में एंटी टैंक मिसाइलों से हमला बोला था, जिसके बाद इस्राइली सेना ने शुक्रवार को लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर बमबारी की। इस दौरान हिजबुल्ला के हथियारों के जखीरे, आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। शुक्रवार को हेब्रान इलाके में फलस्तीनियों ने इस्राइली सेना के सैनिकों पर फायरिंग की थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दो फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। इस्राइली सेना की कार्रवाई में हमास के एक शीर्ष नेता के मारे जाने की खबर है। मारे गए नेता की पहचान खालेद अबु हलाल के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें