इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की बैठक सोमवार को होगी। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, पीडीएम के दो प्रमुख धड़ों जमीयत-उलमा-आई-इस्लाम फजल और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के बीच प्रदर्शन के तरीके पर उभरे मतभेद को दूर करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। इन दोनों के अलावा दो अन्य प्रमुख पार्टियां पंजाब और खैबर पख्तूनवा प्रांत में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में भाग न लेने की घोषणा कर खतरे की घंटी बजा चुकी हैं।