फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीहत: सबसे बड़े मुस्लिम देश ने कहा, महिला अधिकारों का सम्मान करे तालिबान

Fri, 10 Sep 2021 04:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जकार्ता।

सार

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मैरिस पेन ने भी तालिबान को मानवाधिकारों का सम्मान करने और लड़कियों व महिलाओं को बराबरी व सुरक्षा देने की अपील की।
विज्ञापन
तालिबान (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व में सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया की विदेश मंत्री रतनो मर्सुदी ने बृहस्पतिवार को तालिबान से कहा कि वह महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करे। साथ ही अपनी धरती का इस्तेमाल धार्मिक कट्टरता भरी गतिविधियों के लिए न होने दे।

विज्ञापन


उन्हाेंने अपने यहां दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के विदेश व रक्षा मंत्रियों से मिलने के बाद यह बयान दिया। मर्सुदी ने उम्मीद जताई कि अफगानिस्तान में आतंकियों को प्रशिक्षण नहीं दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया भी इस्लामी आतंकियों का शिकार है। यहां 2002 में बाली बम धमाकों में 202 लोग मारे गए थे और देश के पर्यटन उद्योग का तगड़ा नुकसान हुआ था। उसने जेमाह इस्लामिया नामक आतंकी संगठन को बीते दशकों में कुचला और सैकड़ाें आतंकी मारे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें