फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर: भारतीय मूल के व्यक्ति को आठ साल की सजा, 24 बेंत भी पड़ेगी, लाठी व तलवार सप्लाई की थी

Mon, 22 Nov 2021 08:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, सिंगापुर

सार

सिंगापुर की कोर्ट ने सोमवार को 26 वर्षीय अनिवासी भारतीय को यह सजा सुनाई। इन हथियारों का इस्तेमाल 2018 में हिंसा की घटना में किया गया था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के एक व्यक्ति को सिंगापुर में किसी पर हमला करने के लिए लाठी व तलवार की आपूर्ति करने के जुर्म में आठ साल के सुधारात्मक कारावास की सजा सुनाई गई है। इस अपराध के लिए उसे 24 बेंत भी पड़ेगी। यह मामला 2018 में सिंगापुर में हुई हिंसा की गंभीर घटना से जुड़ा है। 

विज्ञापन


सिंगापुर की कोर्ट ने सोमवार को 26 वर्षीय अनिवासी भारतीय को यह सजा सुनाई। इन हथियारों का इस्तेमाल 2018 में हिंसा की घटना में किया गया था। 'टुडे' अखबार में प्रकाशित खबर में कहा गया है कि अर्जुन रेतनावेलु को जमानत के दौरान पुन: अपराध करने के लिए 360 दिनों के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने अर्जुन को आठ साल की सुधारात्मक व प्रशिक्षणात्मक कैद की सजा दी है। 

इन अपराधों के लिए मिली सजा
अर्जुन को घातक हथियारों से दंगा करने, गैरकानूनी ढंग से एकत्र भीड़ का हिस्सा होने, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार ले जाने, गंभीर चोट पहुंचाने और एक सरकारी अधिकारी पर हमला करने समेत कई आरोपों के लिए दोषी ठहराया गया।उसके अलावा 25 जुलाई, 2018 को सेरांगून रोड पर हुई हिंसा में चार अन्य भी शामिल थे। अदालत को बताया गया कि अर्जुन कई अन्य अपराधों में भी शामिल रहा है। 
विज्ञापन


सख्त है सुधारात्मक कारावास
सिंगापुर में सुधारात्मक प्रशिक्षण कारावास का एक अधिक गंभीर रूप है। जब एक अदालत को पता चलता है कि एक अपराधी को पर्याप्त अवधि के लिए सुधारात्मक प्रशिक्षण की जरूरत है तो वह इस तरह की सजा सुनाती है। यह आमतौर पर पांच साल से लेकर 14 साल की होती है। इस दौरान अच्छे व्यवहार के कारण अपराधी को जल्दी रिहाई की संभावना नहीं रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें