फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: काबुल से अपहृत भारतीय कारोबारी को मिली रिहाई, 15 दिन बाद छोड़ा गया

Wed, 29 Sep 2021 06:23 PM IST
Amit Mandal एएनआई, काबुल

सार

अफगानिस्तान से भारत के लिए आज एक अच्छी खबर आई कि अपहृत कारोबारी बंसरी लाल को छोड़ दिया गया। उनका बंदूक की नोंक पर 14 सितंबर को अपहरण किया गया था।  
विज्ञापन
तालिबान (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से अपहृत भारतीय कारोबारी बंसरी लाल अरेंदह को छोड़ दिया गया है। इंडियन वर्ल्ड फोरम (आईडब्ल्यूएफ) के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने यह जानकारी दी। बंसरी लाल का बंदूक की नोक पर 14 सितंबर को अपहरण किया गया था। 

विज्ञापन


अफगान मूल के 50 साल के बंसरी लाल की काबुल में दवा उत्पादन की दुकान है। उन्हें दुकान के पास से ही बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया गया था। तालिबान को ही इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा था। 

बंसरी लाल फामार्स्युटिकल उत्पादों के व्यवसायी हैं और इस घटना के समय वह अपने कर्मचारियों के साथ अपनी दुकान पर सामान्य दिनचर्या में शामिल थे। बंसरी लाल को उनके कर्मचारियों के साथ अगवा किया गया था, लेकिन उसके कर्मचारी किसी तरह भागने में सफल रहे थे। तब अपहरणकतार्ओं ने उन्हें बेरहमी से पीटा भी था। बंसरी लाल का परिवार दिल्ली में रहता है।  

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें