अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से अपहृत भारतीय कारोबारी बंसरी लाल अरेंदह को छोड़ दिया गया है। इंडियन वर्ल्ड फोरम (आईडब्ल्यूएफ) के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने यह जानकारी दी। बंसरी लाल का बंदूक की नोक पर 14 सितंबर को अपहरण किया गया था।
Indian World Forum (IWF) President Puneet Singh Chandhok says that Indian businessman, Bansri Lal Arendeh, who had been allegedly abducted on 14th September at gunpoint in Kabul, Afghanistan has been released today.
विज्ञापन
अफगान मूल के 50 साल के बंसरी लाल की काबुल में दवा उत्पादन की दुकान है। उन्हें दुकान के पास से ही बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया गया था। तालिबान को ही इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा था।
बंसरी लाल फामार्स्युटिकल उत्पादों के व्यवसायी हैं और इस घटना के समय वह अपने कर्मचारियों के साथ अपनी दुकान पर सामान्य दिनचर्या में शामिल थे। बंसरी लाल को उनके कर्मचारियों के साथ अगवा किया गया था, लेकिन उसके कर्मचारी किसी तरह भागने में सफल रहे थे। तब अपहरणकतार्ओं ने उन्हें बेरहमी से पीटा भी था। बंसरी लाल का परिवार दिल्ली में रहता है।