फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता: एक-दूसरे के नागरिकों को वीजा में छूट देंगे भारत और गाम्बिया

Sat, 06 Nov 2021 06:43 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बंजुल (गाम्बिया)।

सार

गाम्बिया के विदेश एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री डा. मामादाउ टंगारा और विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्मारक डाक टिकट का डिजाइन जारी किया।
विज्ञापन
भारत और गाम्बिया ने संबंधों में मजबूती के लिए किया समझौता - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और गाम्बिया ने दोनों देशों के बीच सहयोग को लेकर सामान्य ढांचागत समझौते तथा राजनयिक एवं आधिकारिक पासपोर्ट धारकों को वीजा में छूट देने के लिये समझौते पर हस्ताक्षर किए तथा कारोबार एवं विकास सहयोग सहित विविध क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन की 1-3 नवंबर तक गाम्बिया की यात्रा के दौरान इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। बयान में कहा गया है कि गाम्बिया के आग्रह पर 5 लाख डालर के अनुदान को पुनर्निर्धारित करते हुए इसका उपयोग डायलिसिस मशीन की खरीद के लिए करने की घोषणा की गई।

इस यात्रा के दौरान, गाम्बिया के विदेश एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री डा. मामादाउ टंगारा और विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्मारक डाक टिकट का डिजाइन जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें