फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह तक टिकट बेच रही थी ये एयरलाइन, शाम को हुई बंद

Sat, 30 Mar 2019 10:37 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पिछले सात सालों से अपनी सेवा दे रही आइसलैंड की वॉव एयरलाइन ने अचानक ही सेवाएं बंद करने की घोषणी कर दी है। लगातर हो रहे घाटे के चलते वॉव एयरलाइन को अपनी सेवाएं बंद करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि ये एयरलाइन गुरुवार सुबह 7 बजे तक टिकट बेच रही थी। पर अचानक ही शाम को उसने अपनी सेवाएं बंद करने की घोषणा कर दी। 

विज्ञापन


एयरलाइन की घोषणा की वजह से यूरोप और उत्तरी अमेरिका जाने वाले करीब 10 हजार यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे रह गए। इसके अलावा कंपनी में काम कर रहे एक हजार कर्मचारियों के रोजगार पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। हालांकि, कंपनी के संस्थापक और मालिक स्कूली मोगेंसन ने कंपनी के कर्मचारियों से माफी मांगी है। 

एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि 'वॉव एयर ने अपने सभी काम बंद कर दिए हैं। सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्री दूसरी कंपनियों की फ्लाइट की टिकट ले सकते हैं। क्रेडिट कार्ड से पैसे दे चुके यात्री क्रेडिट कार्ड कंपनी से संपर्क करें। जिन्होंने यूरोपीय एजेंटों से टिकटें ली थीं, उनके लिए उनके एजेंट दूसरी उड़ानों की व्यवस्था कर सकते हैं। 
विज्ञापन


यात्रियों को वॉव एयर से मुआवजा भी मिल सकता है। लेकिन ये यूरोपीय नियमों के तहत ही होगा।' बता दें कि वॉव एयरलाइन 2011 में शुरू हुई थी। कंपनी आइसलैंड समेत 27 देशों में सेवाएं दे रही थी। इसमें ज्यादातर अमेरिका और यूरोप महाद्वीप के हैं। एयरलाइन ने पिछले साल 7 दिसंबर को नई दिल्ली से रेक्जाविक के बीच उड़ान शुरू की थी। लेकिन वह भी बंद हो गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें