फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने दी मेक्सिको सीमा बंद करने की चेतावनी

Sat, 30 Mar 2019 10:30 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि मेक्सिको के प्राधिकारी अगर अवैध आव्रजन नहीं रोकते हैं तो अमेरिका अपनी दक्षिणी सीमा अगले सप्ताह बंद कर देगा।

विज्ञापन


फ्लोरिडा में संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, ‘मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, इसका मतलब पूरे कारोबार से हो सकता है।’ इस कदम से दोनों देशों के आर्थिक हालात प्रभावित हो सकते हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘हम इसे लंबे समय के लिए बंद करेंगे।’ अमेरीकी राष्ट्रपति ट्रंप मेक्सिको से अवैध आव्रजन को रोकने के लिए पिछले दो साल से ज्यादा समय से मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने का वादा करते आ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस इसके लिए धन मुहैया कराने के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें