अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को अमेरिका की एक अदालत ने अवमानना का दोषी मानते हुए ट्रंप पर एक बार फिर जुर्माना लगाया है। साथ ही अदालत ने उन्हें जेल भेजने की चेतावनी भी दी है। गैग के आदेशों का बार-बार उल्लंघन करने के लिए उन्हें एक हजार अमेरिकी डॉलर जुर्माने के रूप में भरने होंगे। गौरतलब है कि अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच सीधा मुकाबला है।
सुनवाई के दौरान न्यायाधीश जुआन मर्चन ने कहा कि गैग आदेश के उल्लंघन के लिए एक हजार डॉलर का जुर्माना पूर्व राष्ट्रपति को नहीं रोक पा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है ट्रंप के कारावास पर विचार करने के लिए मजबूर होना होगा। बता दें, सोमवार को गुप्त धन मामले की सुनवाई का 12वां दिन था।
उल्लंघन के नौ मामलों में आरोपी पाए गए ट्रंप
मामले में पहली सुनवाई डेविड पेकर की
अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ नेशनल इन्क्वायरर प्रकाशक डेविड पेकर ने मामले में गवाही दी थी। पेकर ने बताया था कि उन्होंने 2016 में ट्रंप की राष्ट्रपति की दावेदारी में मदद करने के लिए अपने टैब्लॉइड का उपयोग करने के लिए गोपनीय समझौता किया था। पेकर आपराधिक गुप्त धन मुकदमे के पहले गवाह हैं। पेकर ने न्यूयॉर्क की अदालत में कहा कि 2015 में उन्होंने ट्रंप से कहा था कि इन्क्वायरर आपके बारे में सकारात्मक कहानियां प्रकाशित करेगा।
ट्रंप की मदद करना मतदाताओं को धोखा देना
‘स्टार्मी डेनियल को दिए 130,000 डॉलर’
ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने स्टॉर्मी डेनियल को 130,000 डॉलर का भुगतान किया था। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टॉर्मी डेनियल ट्रंप के साथ अवैध संबंधों को लेकर चुप्पी साधे रखें। इस मामले में ट्रंप ने डेनियल के साथ संबंधों से इनकार किया है।