फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिक्ष की सैर: बेजोस के स्पेस रॉकेट में एक सीट 209 करोड़ रुपये की, उनकी दौलत अपोलो मिशन से भी ज्यादा

Wed, 21 Jul 2021 01:15 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

जेफ बेजोस ने ब्लू ओरिजिन कंपनी के न्यू शेफर्ड कैप्सूल से समुद्र तल से 106 किलोमीटर ऊंचाई तक उड़ान भरी, जिसमें कुल 10 मिनट 10 सेकेंड का वक्त लगा।
विज्ञापन
जेफ बेजोस - फोटो : AMAR UJA;LA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे रईस शख्स जेफ बेजोस ने अंतरिक्ष का सफर करके इतिहास रच दिया। उन्होंने ब्लू ओरिजिन कंपनी के न्यू शेफर्ड कैप्सूल से समुद्र तल से 106 किलोमीटर ऊंचाई तक उड़ान भरी, जिसमें कुल 10 मिनट 10 सेकेंड का वक्त लगा। बेजोस की इस बेजोड़ उड़ान के बाद स्पेस टूरिज्म के नए रास्ते खुलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इस विमान की सैर कैसे की जा सकती है? इसके लिए किसी शख्स को कितना तंदुरुस्त होना चाहिए और एक सीट के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं?
विज्ञापन


बेजोस की टीम में शामिल थे ये लोग
बता दें कि जेफ बेजोस के साथ उनके छोटे भाई मार्क बेजोस, 82 साल की महिला वैली फंक और 18 साल के युवा ओलिवर डैमेन ने भी अंतरिक्ष की सैर की। इन सभी लोगों ने ब्लू ओरिजिन के इस विमान से उड़ान भरने के लिए जरूरी मापदंड पूरे किए थे। 



उड़ान के लिए जरूरी हैं ये मापदंड
कंपनी की वेबसाइट की दिए गए निर्देशों के मुताबिक, न्यू शेफर्ड से अंतरिक्ष का सफर करने के लिए किसी भी व्यक्ति का कम से कम 18 साल का होना जरूरी है। यात्रियों की लंबाई 5 फीट से 6 फीट 4 इंच के बीच होनी चाहिए। उनका वजन 110 पौंड से 223 पौंड के बीच होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित व्यक्ति को डेढ़ मिनट यानी 90 सेकेंड में सात बार सीढ़ियां चढ़ और उतरकर अपनी फिटनेस दिखानी पड़ेगी। साथ ही, 15 सेकेंड में अपनी सीट बेल्ट खोना और बंद करना भी सीखना पड़ेगा। वहीं, कैप्सूल में करीब डेढ़ घंटे तक समय बिताना होगा। 
विज्ञापन


एक सीट का इतना है किराया
जानकारी के मुताबिक, ब्लू ओरिजिन कंपनी ने इस उड़ान के लिए किराए की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कंपनी ने कुछ समय पहले जब इस उड़ान के लिए सीटों की बोली लगाई थी, तब एक शख्स ने 28 मिलियन डॉलर यानी करीब 209 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। हालांकि, शेड्यूल में कुछ दिक्कत होने के चलते उसने पहली उड़ान में जाने की योजना टाल दी थी। बताया जा रहा है कि वह ब्लू ओरिजिन की अगली उड़ानों में अंतरिक्ष का सफर तय कर सकते हैं। 

अपोलो मिशन से ज्यादा बेजोस की दौलत
गौरतलब है कि जेफ बेजोस इस वक्त दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति हैं। एक आंकड़े के मुताबिक, जेफ बेजोस की वर्तमान संपत्ति अपोलो मिशन पर खर्च हुई कुल रकम से भी ज्यादा है। बता दें कि इस वक्त जेफ बेजोस की अनुमानित संपत्ति 200 बिलियन डॉलर है। फिलहाल, इसका सटीक अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है, क्योंकि अमेजन के शेयरों के दाम में उतार-चढ़ाव समेत कई मसले हैं। हालांकि, यह संपत्ति अपोलो मिशन पर हुए कुल खर्च से ज्यादा बताई जा रही है। बता दें कि नासा के मुताबिक, 1973 में अपोलो मिशन पर कुल 19.4 बिलियन डॉलर खर्च हुए थे, जो आज की महंगाई के हिसाब से करीब 118.7 बिलियन डॉलर होते हैं। अहम बात यह है कि ब्लू ओरिजिन को उम्मीद है कि वह एक दिन चांद पर पहुंच सकते हैं, लेकिन उसके लिए उन्हें काफी रुपयों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें