फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा एलान: अंतरिक्ष की सैर कर लौटे बेजोस ने की घोषणा, मानव जाति को सुरक्षित रखने वालों को मिलेगा पुरस्कार

Wed, 21 Jul 2021 12:07 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

बेजोस अपने भाई और टेक्सास की रहने वाली 82 वर्षीय महिला पायलट के साथ अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे। इस यात्रा में बेजोस के साथ अंतरिक्ष जाने वाले सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग शख्स शामिल थे।
विज्ञापन
ब्लू ओरिजिन - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरिक्ष यात्रा के लिए अपनी कंपनी ‘ब्लू ओरिजिन’ की पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी हो गई। मंगलवार को पहली उड़ान पर तीन लोगों के साथ जेफ बेजोस भी गए। ‘ब्लू ओरिजिन’ और अमेजन के संस्थापक बेजोस अपने रॉकेट से अंतरिक्ष की यात्रा पर गए और 10 मिनट की उड़ान के बाद सुरक्षित लौट गए। 

विज्ञापन


रेगिस्तान में कैप्सूल के जरिए लौटे बेजोस ने इसे ‘अब तक का सबसे बेहतरीन दिन’ बताया अमेजन के संस्थापक और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बेजोस ने ग्रह पर लौटने पर 100 मिलियन डॉलर पुरस्कार का एलान किया। बेजोस ने साहस और सभ्यता पुरस्कार का एलान करते हुए कहा कि हमें प्रसन्नता हो रही है कि मानव जाति को बचाने के लिए इस पहल की शुरुआत हुई है। 

यह पुरस्कार उन लोगों को प्रदान किया जाएगा जो मानव जाति के सामने आने वाली चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए लोगों को सुरक्षित करते हैं। इससे पहले दो अमेरिकी नागरिकों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है। अमेरिकी राजनीतिक टिप्पणीकार वैन जोन्स और सेलिब्रिटी शेफ जोस एंड्रेस को दिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन




बेजोस ने सभी को दिया धन्यवाद
अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने कहा कि ये जिंदगी का सबसे अच्छा दिन था। इसके साथ ही बेजोस ने अपनी इस सफलता के लिए अमेजन के कर्मचारियों और ग्राहकों का धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा, "मैं अमेजन के हर एक कर्मचारी और ग्राहकों को धन्यवाद देना चाहता हूं।

उन्होंने वेस्ट टेक्सास के वैन हॉर्न शहर को भी धन्यवाद दिया, जहां उनकी स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन ने अपना ऑफिस बना लिया है। बेजोस अपने भाई और टेक्सास की रहने वाली 82 वर्षीय महिला पायलट के साथ अंतरिक्ष यात्रा पर गए। इस यात्रा में बेजोस के साथ अंतरिक्ष जाने वाले सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग शख्स थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें