हांगकांग की चुनाव समिति के सदस्यों के लिए हुए मतदान के लिए मैदान में उतरे 400 से अधिक उम्मीदवारों में से केवल दो ही विपक्ष के उम्मीदवार थे और अन्य सभी बीजिंग समर्थक थे। 1,500 सदस्यीय समिति में विपक्ष के लिए केवल एक उम्मीदवार चुना गया।
हांगकांग की चुनाव समिति के सदस्यों के लिए हुए मतदान के नतीजे कई घंटों की देरी के बाद सोमवार को घोषित किए गए। नतीजों के मुताबिक, 1,500 सदस्यीय समिति में विपक्ष के लिए केवल एक उम्मीदवार चुना गया। हांगकांग के चुनिंदा निवासियों ने चुनाव समिति के सदस्यों के लिए रविवार को मतदान किया था। यह समिति शहर के नेता का चयन करती है।
विज्ञापन
400 से अधिक उम्मीदवारों में से विपक्ष के सिर्फ दो ही प्रत्याशी मैदान में उतरे
अधिकारियों ने बताया कि विपक्ष का सिर्फ एक उम्मीदवार समाज कल्याण के क्षेत्र से चुना गया है। मैदान में उतरे 400 से अधिक उम्मीदवारों में से केवल दो ही विपक्ष के उम्मीदवार थे और अन्य सभी बीजिंग समर्थक थे।
समिति दिसंबर में होने वाले चुनाव के दौरान शहर की विधायिका में 90 में से 40 सदस्यों का चयन करेगी, साथ ही अगले साल मार्च में चुनाव के दौरान हांगकांग के नेता का चुनाव करेगी। इस समिति के सदस्य 1,200 से बढ़ाकर 1,500 कर दिए गए हैं। वहीं, समिति की सीटों के लिए प्रत्यक्ष मतदाताओं की संख्या लगभग 2,46,000 से घटाकर 8,000 से कम कर दी गई थी।