फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Helene Hurricane: अमेरिका में हेलेन की वजह से अब तक 56 लोगों की जानें गईं; राष्ट्रपति बाइडन ने जताई चिंता

Sun, 29 Sep 2024 08:00 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी इस विनाशकारी तूफान पर बात की। उन्होंने लोगों से पीड़ितों की मदद करने वाले संगठनों की मदद करने का अनुरोध किया। वर्जीनिया के क्रेग काउंटी में तूफान के कारण पेड़ गिरने और इमारत ढहने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
तूफान हेलेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के दक्षिणपूर्व क्षेत्र में तूफान हेलेन के कारण तबाही मच गई। तूफान के कारण आई भारी बारिश में अबतक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। इस तूफान के कारण लाखों लोग को बिना बिजली के अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं। शनिवार को बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत-बचाव अभियान चलाया गया। उत्तर कौरोलिना में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि दक्षिण कैरोलिना में 19 लोग हताहत हुए हैं, जिसमें दो दमकलकर्मी भी शामिल हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस तबाही को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति बाइडन ने जताई चिंता
जॉर्जिया में अबतक 17 लोग जान गंवा चुके हैं। शनिवार को फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डी सैंटिस ने जॉर्जियां में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की। वर्जीनिया के क्रेग काउंटी में तूफान के कारण पेड़ गिरने और इमारत ढहने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस विनाशकारी तूफान पर चिंता व्यक्त की। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जो बाइडन ने कहा, "तूफान हेलेन के कारण हम जबरदस्त तबाही देख रहे हैं। इस तूफान में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके लिए मैं और जिल प्रार्थना कर रहा हूं। हमारा ध्यान दक्षिणपूर्व में लोगों को बचाने पर है। मेरी टीम मुझे लगातार जानकारी दे रही है।" उन्होंने यह भी बताया कि तूफान आने से पहले से ही प्रशासन लोगों को सुरक्षा देने में लगा हुआ था। 
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति ने किया अनुरोध
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी इस विनाशकारी तूफान पर बात की। उन्होंने लोगों से पीड़ितों की मदद करने वाले संगठनों की मदद करने का अनुरोध किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, "मिशेल और मैं तूफान हेलेन के कारण प्रभावित लोगों के बारे में सोच रहे हैं। हम प्रभावित लोगों की मदद करने वालों के आभारी हैं।" बता दें कि इससे पहले दो दिन में इतनी बारिश 1878 में हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें