फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Crisis: कीव में बच्चों के अस्पताल पर मिसाइल हमले से PM मोदी दुखी, पुतिन से बोले- यह हृदय विदारक था

Tue, 09 Jul 2024 10:38 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि बम, बंदूक और गोलियों के बीच समाधान और शांति वार्ताएं सफल नहीं होती। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कीव में बच्चों के अस्पताल पर हुए मिसाइल हमले पर भी गहरी चिंता व्यक्त की।  

विज्ञापन
पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच वार्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे का समापन हो गया है। भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया। पीएम मोदी कहा कि युद्ध के मैदान में यूक्रेन के साथ समाधान संभव नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि बम, बंदूक और गोलियों के बीच समाधान और शांति वार्ताएं सफल नहीं होती। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कीव में बच्चों के अस्पताल पर हुए मिसाइल हमले पर भी चिंता व्यक्त की।  

विज्ञापन


‘जब मासूम बच्चों की मौत होती है तो हृदय छलनी हो जाता है’
राष्ट्रपति पुतिन के साथ शिखर वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसे युद्धों में जब मासूम बच्चों की मौत होती है तो हृदय छलनी हो जाता है और वह दर्द बहुत भयानक होता है। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही कीव में बच्चों के अस्पताल पर रूसी मिसाइलों से हमला हुआ था। इस हमले की वैश्विक स्तर पर निंदा हो रही है। इस बीच पीएम मोदी ने पुतिन से कहा, ‘युद्ध हो, संघर्ष हो या आतंकवादी हमले हों, मानवता पर विश्वास करने वाला हर व्यक्ति, जब जनहानि होती है तो बहुत पीड़ित होता है। लेकिन, ऐसे युद्धों में जब मासूम बच्चों की मौत होती है तो हृदय छलनी हो जाता है। इस बारे में मेरी कल ही आपसे बातचीत हुई है।’  

पीएम के रूस दौरे पर पश्चिमी देशों की नजर 
आपको बता दें कि रूस पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन के निजी आवास पर एक निजी बैठक की थी। एक दिन पहले रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव में बच्चों के अस्पताल समेत कुछ अन्य शहरों में मिसाइलों की बौछार की गई थी। इस हमले में अस्पताल में मौजूद दो मरीजों समेत कुल 38 लोगों की मौत हो गई। पीएम मोदी के रूस दौरे पर पश्चिमी देशों की नजरें बनीं हुईं थीं। सभी देश यह जानना चाहते थे कि यूक्रेन के मुद्दे पर मोदी क्या रुख अपनाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आपसी बातचीत और कूटनीति से किसी भी समस्या का हल निकाला जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैंने पहले भी कहा कि हमारी भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए शांति आवश्यक है।’
विज्ञापन


पीएम मोदी का संदेश स्पष्ट था- विदेश सचिव
भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश स्पष्ट था और उन्होंने बच्चों के अस्पताल में मासूमों की मौत पर गहरी चिंता व्यक्त की है। क्वात्रा ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच रूस और यूक्रेन युद्ध पर एक निजी बैठक के दौरान चर्चा की गई और सोमवार को इस पर द्विपक्षीय वार्ता भी की गई। क्वात्रा ने कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए दोनों ही पक्षों ने प्रतिबद्धता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें