यूरोपीय देश बेल्जियम के ब्रसेल्स शहर में सोमवार रात गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले बंदूकधारी ने कथित तौर पर एक ऑनलाइन वीडियो पोस्ट कर खुद को इस्लामिक स्टेट का सदस्य बताया है।
यह है घटना
हमालवर का वीडियो जारी
हमलावर ने वीडियो की शुरुआत अल्लाहु अकबर कहकर की। उसने आगे कहा, ‘मेरा नाम अब्देसालेम अल गुइलानी है। मैं अल्लाह के लिए एक सेनानी हूं। मैं इस्लामिक स्टेट से हूं। हम प्यार करते हैं जो हमसे प्यार करता है और हम नफरत करते हैं जो हमसे नफरत करता है। हम अपने धर्म के लिए जीते हैं और हम अपने धर्म के लिए मरते हैं। अल्हम्दुल्लाह। तुम्हारे भाई ने मुसलमानों के नाम पर बदला लिया।’
संदिग्ध इतने पर ही नहीं रुका उसने वीडियो में आगे कहा, ‘मैंने अब तक तीन स्वीडिश नागरिकों को मार डाला है। तीन स्वीडिश, हां। जिन लोगों के साथ मैंने कुछ गलत किया है, वे मुझे माफ कर दें। मैं भी सभी को माफ करता हूं। सलाम अलेकूम।’
यूरोपीय शहर पहले से ही हाई अलर्ट पर
क्वालीफाइंग मैच को किया था रद्द
हमले के बाद यूईएफए ने भी बेल्जियम और स्वीडन के बीच आयोजित क्वालीफाइंग मैच को रद्द कर दिया है। यूईएफए ने ट्वीट कर कहा था कि संदिग्ध आतंकी हमले के बाद स्थानीय अधिकारियों से चर्चा की गई। चर्चा के बाद, यूईएफए यूरो 2024 में बेल्जियम और स्वीडन के बीच खेले जाने वाले क्वालीफाइंग मैच को रद्द कर दिया गया है। बता दें, चर्चा में दोनों टीमें भी शामिल थीं।