फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम धर्म के लिए..': बेल्जियम में दो की जान लेने वाले आतंकी का वीडियो वायरल! खुद को बता रहा IS का सदस्य

Tue, 17 Oct 2023 08:07 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स

सार

संदिग्ध आतंकियों ने ब्रसेल्स में सोमवार रात गोलीबारी की थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए दोनों लोग स्वीडिश नागरिक थे। आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
brussels shooting - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोपीय देश बेल्जियम के ब्रसेल्स शहर में सोमवार रात गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले बंदूकधारी ने कथित तौर पर एक ऑनलाइन वीडियो पोस्ट कर खुद को इस्लामिक स्टेट का सदस्य बताया है। 

यह है घटना

विज्ञापन

गौरतलब है, संदिग्ध आतंकियों ने राजधानी ब्रसेल्स के मध्य इलाके में सोमवार रात गोलीबारी की थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने घटना पर दुख जताया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए दोनों लोग स्वीडिश नागरिक थे। आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। कारणों की तलाश की जा रही है। 

हमालवर का वीडियो जारी
हमलावर ने वीडियो की शुरुआत अल्लाहु अकबर कहकर की। उसने आगे कहा, ‘मेरा नाम अब्देसालेम अल गुइलानी है। मैं अल्लाह के लिए एक सेनानी हूं। मैं इस्लामिक स्टेट से हूं। हम प्यार करते हैं जो हमसे प्यार करता है और हम नफरत करते हैं जो हमसे नफरत करता है। हम अपने धर्म के लिए जीते हैं और हम अपने धर्म के लिए मरते हैं। अल्हम्दुल्लाह। तुम्हारे भाई ने मुसलमानों के नाम पर बदला लिया।’

संदिग्ध इतने पर ही नहीं रुका उसने वीडियो में आगे कहा, ‘मैंने अब तक तीन स्वीडिश नागरिकों को मार डाला है। तीन स्वीडिश, हां। जिन लोगों के साथ मैंने कुछ गलत किया है, वे मुझे माफ कर दें। मैं भी सभी को माफ करता हूं। सलाम अलेकूम।’

विज्ञापन

 

 

यूरोपीय शहर पहले से ही हाई अलर्ट पर

विज्ञापन

इस्राइल में हमास के हमलों के बाद यूरोपीय शहरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, लेकिन जांचकर्ताओं का कहना है कि इस मामले में युद्ध से कोई लेना देना नहीं है। अधिकारी ने बताया तीसरा व्यक्ति जो घायल हुआ, वह एक टैक्सी ड्राइवर है। वहीं, ब्रसेल्स के लोगों से घर के अंदर रहने को कहा गया है। यूरोपीय आयोग के कर्मचारियों को भी घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

क्वालीफाइंग मैच को किया था रद्द

हमले के बाद यूईएफए ने भी बेल्जियम और स्वीडन के बीच आयोजित क्वालीफाइंग मैच को रद्द कर दिया है। यूईएफए ने ट्वीट कर कहा था कि संदिग्ध आतंकी हमले के बाद स्थानीय अधिकारियों से चर्चा की गई। चर्चा के बाद, यूईएफए यूरो 2024 में बेल्जियम और स्वीडन के बीच खेले जाने वाले क्वालीफाइंग मैच को रद्द कर दिया गया है। बता दें, चर्चा में दोनों टीमें भी शामिल थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें