फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर: फ्रांस में विकराल हुआ कोरोना, मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंचा

Fri, 16 Apr 2021 11:06 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

 फ्रांस यूरोप का तीसरा देश हैं, जहां मौत का आंकड़ा एक लाख के पार है। इससे पहले ब्रिटेन और इटली में कोरोना से एक लाख से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
फ्रांस में कोरोना का कहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर खतरनाक रूप धारण कर चुकी है। फ्रांस में कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में 300 लोगों की मौत के साथ यह संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई हैं।  फ्रांस यूरोप का तीसरा देश हैं, जहां मौत का आंकड़ा एक लाख के पार है। इससे पहले ब्रिटेन और इटली में कोरोना से एक लाख से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया  "हम एक चेहरे, एक नाम को नहीं भूलेंगे।" बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुईं हैं । उसके बाद ब्राजील है। पिछले साल कोरोना की पहली लहर में मार्च से लेकर मई तक में फ्रांस में 30, 000 लोगों की जानें गई थीं। लेकिन अक्टूबर के बाद से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

विज्ञापन


तीसरी लहर की चपेट में फ्रांस
गौरतलब है कि फ्रांस में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। पूरा फ्रांस तीसरी लहर की चपेट में है। फ्रांस  सरकार ने बढ़ते संक्रमण के लिए ब्रिटेन को जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन में मिले नए स्ट्रेन से कोरोना महामारी फिर से चरम पर पहुंच गई है।  मैक्रोन सरकार ने ब्राजील समेत अन्य देशों से आने वाली सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें