फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन: बाढ़ का कहर, समुद्र में बह गई कारें, कई घरों को नुकसान

Fri, 03 Sep 2021 01:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, अलकानार। ।

सार

  • घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान कीचड़ और पानी से भर गए
  • बाढ़ में फंसे लोगों को बचाव कर्मियों ने हेलीकॉप्टर व अन्य साधनों के जरिये बचाया जा रहा
विज्ञापन
स्पेन में बाढ़ का कहर - फोटो : YouTube grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी स्पेन के अलकानार शहर में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ के कारण बृहस्पतिवार को कई घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश की वजह से सड़कों ने नदियों का रूप ले लिया और कई वाहन बह कर समुद्र में पहुंच गए। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को बताया कि वे बहुत भाग्यशाली थे कि बुधवार की आधी रात से शाम 6 बजे के बीच शहर में 250 लीटर प्रति वर्ग मीटर (45 गैलन प्रति वर्ग गज) से अधिक भर जाने के बाद भी किसी की जान नहीं गई।

अलकानार बोर्डवॉक पर एक रेस्तरां की मालिक रोजा मारिया सांचो ने बताया कि बाढ़ की वजह से हमें जान बचाने के लिए अपने अपार्टमेंट में ऊपर जाना पड़ा।

उसके बाद हमने सब भगवान के हाथों में छोड़ दिया। सांचो की बेटी कार्ला बायरी ने बताया कि अचानक आई बाढ़ की वजह से सड़कों ने बहुत तेजी से नदियों का रूप ले लिया और जो भी उसके रास्ते में आया सभी को बहा ले गई।
विज्ञापन


कई कारें उसमें बहकर भूमध्य सागर तक पहुंच गईं। घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान कीचड़ और पानी से भर गए। उन्होंने कहा, उनकी छत का एक हिस्सा भी समुद्र में बह गया। वह यह सब असहाय होकर देख रही थीं। 

तूफान को लेकर अलर्ट
मैड्रिड सहित स्पेन के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों के अन्य हिस्सों में भी बुधवार को बाढ़ जैसे हालात देखे गए। यहां बाढ़ में फंसे लोगों को बचाव कर्मियों ने हेलीकॉप्टर व अन्य साधनों के जरिये बचा कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

वहीं पानी और कीचड़ की वजह से खराब हुई सड़कों और ट्रेन लाइनों पर परिवहन को फिर से स्थापित करने के लिए भी काम शुरू कर दिया गया है। स्पेन के उत्तर के क्षेत्र और बेलिएरिक द्वीप समूह लगातार दूसरे दिन तूफान को लेकर अलर्ट पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें