फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस: साइबेरिया कोयला खदान में आग से 51 मरे, एक जिंदा निकला, 31 लोग अब भी लापता

Fri, 26 Nov 2021 11:01 PM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मॉस्को।

सार

रूसी समाचार एजेंसी तास ने आपातकालीन अधिकारी के हवाले से बताया कि कोयले की धूल में लगी आग बहुत तेजी से पूरी खदान में फैल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के साइबेरिया में बृहस्पतिवार की शाम एक कोयला खदान में लगी भीषण आग में से एक व्यक्ति जीवित मिला है। इस खदान में लगी आग से अब तक 51 लोग मारे जा चुके हैं। केमेरोवो के गवर्नर सर्गेई सिविलोव ने कहा कि जीवित मिला व्यक्ति दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया में लिस्टवियाजनाया खदान में पाया गया और ‘उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। इसे पहले मृत मान लिया गया था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने गुरुवार को 14 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी, लेकिन शुक्रवार तक यह आंकड़ा 52 पहुंच गया लेकिन एक व्यक्ति के जीवित मिलने के बाद यह 51 हो गया है। खदान के एक सुदूर हिस्से में फंसे अन्य लोगों की तलाश अब भी जारी है क्योंकि 31 लोग लापता हैं। गवर्नर सिविलोव ने कहा कि इस वक्त अन्य बचे लोगों को ढूंढना असंभव है। बृहस्पतिवार को मीथेन गैस विस्फोट और खदान में आग लगने के कुछ घंटे बाद, आग से मीथेन और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस फैलने के कारण बचाव दल को खोज को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब तक कुल 239 लोगों को खदान से बचाया गया है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने क्षेत्र में तीन दिन के शोक की घोषणा की है। राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने घटना में मारे गए लोगों के प्रति परिजनों को संवेदना प्रकट की है।

मीथेन में विस्फोट का पता नहीं चला
रूसी जांच समिति ने सुरक्षा नियमों में उल्लंघन से लगी आग की आपराधिक जांच भी शुरू कर दी है। इस मामले में खदान के निदेशक और दो वरिष्ठ प्रबंधकों को हिरासत में भी लिया गया है। बताया गया कि यह सब लापरवाही का नतीजा है क्योंकि किसी चिंगारी से मीथेन में विस्फोट हुआ और आग लग गई। इस दौरान कोयले से निकली मीथेन गैस रंगहीन व गंधहीन होने के कारण किसी को आग का पता ही नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें