फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खतरा: जर्मनी के केमिकल पार्क में विस्फोट, कई हाईवे बंद, लोगों को घर में ही रहने की चेतावनी

Tue, 27 Jul 2021 05:39 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन

सार

जर्मनी के लीवरकुसेन शहर में स्थित एक केमिकल पार्क में मंगलवार को भीषण विस्फोट हुआ। इस घटना में कई कर्मचारियों के घायल होने की खबर है। वहीं, विस्फोट के बाद पूरे शहर में घना काला धुंआ फैल गया है, जिसके चलते जहरीले प्रदूषण की आशंका बढ़ गई है। इस घटना को गंभीर खतरा घोषित कर दिया गया है और स्थानीय लोगों को चेतावनी दी गई है कि वह अपने घर के अंदर ही रहें। दमकल और प्रदूषण जांच वाहन मौके पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
जर्मनी के केमिकल पार्क में विस्फोट - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह विस्फोट शहर में स्थित चेंपार्क साइट पर हुआ। मंगलवार की सुबह करीब 9.40 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ। जर्मनी की समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि नागरिक सुरक्षा एवं आपदा मदद के लिए फेडरल कार्यालय ने इस विस्फोट को गंभीर खतरा करार दिया है और लोगों से कहा है कि वह अपने घरों के अंदर ही रहें और दरवाजें व खिड़कियां बंद रखें।

विज्ञापन


केमिकल पार्क के ऑपटेरटरों ने बताया कि विस्फोट का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने आस-पास के कई प्रमुख हाईवे को भी बंद कर दिया है और सभी लोगों से कहा है कि वह अपने-अपने घरों में ही रहें और लीवरकुसेन से बाहर रहने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि अगला आदेश घोषित किए जाने कर फिलहाल अभी इस शहर में प्रवेश न करें।

सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट की घटना के बाद पांच लोग लापता हैं। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जर्मनी की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के मोबाइल एप पर आने वाले आपातकालीन संदेश लोगों को 'अत्यधिक खतरे' की चेतावनी दे रहे हैं।  साथ ही, बाहरी इलाकों से आ रहे लोगों के शहर में प्रतिबंध पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


वहीं, कंपनी का कहना है कि वह इस घटना को लेकर एक प्रेस वार्ता करने की तैयारी कर रही है। चेंपार्क एक इंडस्ट्रियल पार्क है जहां कई नामी केमिकल कंपनियों समेत 30 से अधिक कंपनियां हैं। यह राइन नदी पर स्थित कोलोन से करीह 20 किलोमीटर दूर है। डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों की सहायता के लिए एक हॉटलाइन शुरू की गई है।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें