फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: नवाज शरीफ ने सऊदी अरब में उमराह किया; पाकिस्तान लौटने से पहले पार्टी के शीर्ष नेताओं के करेंगे बैठक

Fri, 13 Oct 2023 09:09 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व  प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सऊदी अरब में उमराह किया। बीते चार वर्षों से ब्रिटेन में स्व-निर्वासन में रह रहे पीएमएल-एन प्रमुख इस महीने 21 अक्तूबर को देश वापस लौट सकते हैं।
विज्ञापन
नवाज शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व  प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सऊदी अरब में उमराह किया। बीते चार वर्षों से ब्रिटेन में स्व-निर्वासन में रह रहे पीएमएल-एन प्रमुख इस महीने 21 अक्तूबर को देश वापस लौट सकते हैं। हालांकि, इससे पहले उनके कई शीर्ष नेताओं से मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Trending Videos

स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को खबर दी कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो बुधवार को लंदन से रियाद और दुबई होते हुए पाकिस्तान के लिए रवाना हुए।शरीफ 2019 से  लंदन में रह रहे थे। अगले साल जनवरी में संभावित आम चुनावों में उनके अपनी पीएमएल-एन पार्टी का नेतृत्व करने की उम्मीद है।

पूर्व प्रधानमंत्री ने गुरुवार को अपने बेटे हुसैन शरीफ और अन्य करीबी सहयोगियों के साथ उमराह (मक्का की तीर्थयात्रा) किया। शरीफ के करीबी सहयोगी मियां नासिर जंजुआ, वकार अहमद, उनके दोस्त करीम यूसुफ और कुछ अन्य लोग भी सऊदी अरब की यात्रा पर उनके साथ थे।

एक प्रमुख पाकिस्तानी अखबार की खबर के मुताबिक, शरीफ देश में अपने प्रवास के दौरान सऊदी अरब के शीर्ष अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे, जिनमें शाही परिवार भी शामिल है। एक अन्य अखबार ने पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि तीन बार प्रधानमंत्री रहे शरीफ इसके बाद 16 या 17 अक्तूबर को जेद्दा से दुबई के लिए रवाना होंगे, जहां वह यूएई के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
 

सूत्रों ने बताया कि शरीफ के कतर की संक्षिप्त यात्रा करने की भी संभावना है और इस संभावित यात्रा के बाद शरीफ फिर से दुबई पहुंचेंगे। अपनी यात्रा के अंतिम चरण में पूर्व प्रधानमंत्री 21 अक्तूबर को एक विशेष विमान से पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे। शरीफ को ले जाने वाले विमान का नाम 'उम्मीद-ए-पाकिस्तान' होगा और वह दुबई से इस्लामाबाद में उतरेगा। यहां से वह लाहौर के लिए रवाना होंगे और मीनार-ए-पाकिस्तान में सभा को संबोधित करेंगे।
 

हालांकि, शरीफ के भविष्य को लेकर अनिश्चित है, क्योंकि उन्हें पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका है और पाकिस्तान पहुंचने के बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। वहीं, उनकी पार्टी पीएमएल-एन ने सुरक्षात्मक जमानत हासिल करने की योजना बनाई है, ताकि वह जेल जाने से पहले रैली को संबोधित कर सकें।
 
विज्ञापन

पूर्व वित्त मंत्री और पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान लौटने पर शरीफ की गिरफ्तारी की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्रांजिट बेल और प्रोटेक्टिव बेल कोर्ट से प्राप्त की जाएगी। नवाज शरीफ मानक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें