फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: पूर्व राजदूत बोले- कश्मीर में दुबई का निवेश करना इमरान सरकार की हार, भारत की बड़ी जीत

Fri, 22 Oct 2021 11:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

जम्मू-कश्मीर का दुबई सरकार के साथ हुआ आर्थिक समझौता भारत की बहुत बड़ी जीत है। इससे भारत राजनीतिक और रणनीतिक तौर पर पाकिस्तान से काफी आगे निकल गया है। बासित ने इसे पाकिस्तान की इमरान खान सरकार की विदेश नीति के लिए बड़ा झटका करार दिया है।
विज्ञापन
अब्दुल बासित - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में पाकिस्तान के राजदूत रहे अब्दुल बासित ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का दुबई सरकार के साथ हुआ आर्थिक समझौता भारत की बहुत बड़ी जीत है। इससे भारत राजनीतिक और रणनीतिक तौर पर पाकिस्तान से काफी आगे निकल गया है। बासित ने इसे पाकिस्तान की इमरान खान सरकार की विदेश नीति के लिए बड़ा झटका करार दिया है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा कि जब भी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर को बात हुई है या कोई इनसे संबंधित कोई भी मसला ओआईसी (इस्लामिक सहयोग संगठन) के सामने रखा गया है, तो उनके सदस्यों ने हमेशा पाकिस्तान की संवेदनाओं को ही सबसे आगे रखा है। हालांकि, मौजूदा दौर को देखते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान की विदेश नीति पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

बासित ने कहा कि पाकिस्तान को लगता है कि कश्मीर मुद्दे पर वह अन्य मुस्लिम देशों और आईओसी से ऊपर है। पाकिस्तान अपनी बात को इन सभी तक पहुंचाने में नाकाम रहा। हालांकि, उन्होंने कश्मीर पर हमारी भावनाओं के खिलाफ कभी काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि समाधानखोजने के प्रयास होने चाहिए। लेकिन ऐसा भी नहीं हो सकता कि सब कुछ एकतरफा होता चला जाए और कश्मीर भारत को सौंप दी जाए। अब स्थिति यह है कि मुस्लिम राष्ट्र भारत के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें