फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीरात एयरलाइन: भारत से आने वाले यूएई के नागरिकों को अब कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र पेश करने की जरूरत नहीं

Tue, 10 Aug 2021 10:55 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

यूएई की अमीरात एयरलाइन ने भारत समेत छह देशों से दुबई आने वाले यूएई के नागरिकों के लिए अब कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र पेश करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एयरलाइन अमीरात ने मंगलवार को एलान किया कि भारत समेत पांच देशों से आने वाले यूएई के नागरिकों को अब देश में प्रवेश के लिए कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र पेश करने की जरूरत नहीं है। गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार यूएई का वैध निवास वीजा रखने वाले सभी यात्रियों को भारत, नेपाल, नाइजीरिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और युगांडा से दुबई यात्रा करने की अनुमति होगी। 

विज्ञापन


हालांकि, एयरलाइन ने कहा कि दुबई वीजा धारकों को आवास और विदेश मामलों के महानिदेशालय के माध्यम से प्रवेश से पहले मंजूरी लेने के लिए आवेदन करना होगा। इसके अलावा, उनके पास कोविड जांच रिपोर्ट होनी चाहिए, दो नमूना लेने और उड़ान से 48 घंटे के बीच की होनी चाहिए। केवल पीसीआर जांच रिपोर्ट स्वीकार की जाएगी जो किसी प्रमाणित लैब से हो और उस पर मूल रिपोर्ट के लिए क्यूआर कोड दिया गया हो। 

गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार यात्रियों को उड़ान के समय से चार घंटे पहले पीसीआर जांच करवानी होगी। रैपिड एंटीजेन जांच रिपोर्ट स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके अलावा दुबई पहुंचने पर भी यात्रियों को पीसीआर जांच करवानी होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त अरब अमीरात के नागरिकों को इन नियमों से राहत दी गई है लेकिन दुबई पहुंचने पर उनको भी कोरोना वायरस की पीसीआर जांच रिपोर्ट पेश करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें