फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्वीट-ट्वीट: तीन साल साथ रहने के बाद प्रेमिका ग्राइम्स से अलग हुए एलन मस्क, ट्विटर पर कुछ ऐसी रही प्रतिक्रिया

Sun, 26 Sep 2021 05:08 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एलन मस्क और ग्राइम्स के बीच ब्रेकअप हो हया है। मस्क के अनुसार दोनों काम के चलते आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं और इसे लेकर उनके बीच कोई विवाद नहीं है। लेकिन, सोशल मीडिया पर उनके फैन्स इसे हल्के में नहीं ले पा रहे हैं और इसे लेकर अपना गुस्सा ट्विटर पर जाहिर कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में पढ़िए एलन मस्क और ग्राइम्स के अलग होने के बाद कैसी रही ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रिया... 
विज्ञापन
एलन मस्क और ग्रिम्स - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस समय दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अपनी प्रेमिका ग्राइम्स से अलग हो गए हैं। पेशे से गायिका ग्राइम्स और स्पेसएक्स व टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क तीन साल तक एक-दूसरे के साथ रहे। हालांकि, विदेशी मीडिया के अनुसार दोनों ने कहा कि दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं और अपने एक वर्षीय बेटे की देख-रेख साथ में करना जारी रखेंगे। 

विज्ञापन


पेज सिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार मस्क ने कहा, 'हम अलग-अलग हैं लेकिन हम अभी भी एक दूसरे से प्यार करते हैं, मिलते हैं और हमारे बीच अच्छे संबंध हैं।' उन्होंने कहा कि असल में स्पेसएक्स और टेस्ला में मेरे काम की वजह से या तो मुझे टेक्सस में रहना पड़ता है या फिर सफर में। ग्राइम्स का काम लॉस एंजेलिस में है। ऐसे में हमारा साथ रहना कम ही हो पाता है।

एलन मस्क के बेटे का नाम फिर आया चर्चा में
दोनों के ब्रेकअप की खबर उनके ट्विटर फैन्स के बीच भी चर्चा का केंद्र रही। इसमें उनके बेटे के नाम को लेकर भी यूजर्स ने ट्वीट किए। बता दें कि मस्क ने अपने बेटे का नाम X Æ A-12 रखा है। एक यूजर ने लिखा मैं नहीं मान सकती कि मस्क और ग्राइम्स का ब्रेकअप हो गया है। यूजर ने मस्क के बेटे को लेकर लिखा, ए1235 या जो भी उसका नाम हो, उसका क्या होगा।
विज्ञापन


यूजर्स ने प्यार की सच्चाई पर उठा दिए सवाल
एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि एलन मस्क और ग्राइम्स का ब्रेकअप होने के बाद मुझे महसूस हो रहा है कि हमारी वास्तविकता में कुछ बदलाव आया है। एक और यूजर ने लिखा कि अगर एलन मस्क और ग्राइम्स साथ नहीं रह पाए तो बाकी बचे हम जैसे लोगों के लिए क्या उम्मीद रह जाती है? वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि मस्क और ग्राइम्स का ब्रेकअप, प्यार सच्चा नहीं होता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें