फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : हवाई के तटीय क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का कोई खतरा नहीं

Mon, 11 Oct 2021 10:57 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

भूकंप से तत्काल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हवाई के परिवहन विभाग ने बताया कि भूकंप से हवाई पट्टी, वाणिज्यिक बंदरगाह या राजमार्गीय पुलों को नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के हवाई में रविवार को बिग आईलैंड के तट के निकट 6.1 तीव्रता का भूकंप आया जिससे द्वीप के निवासी घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन


अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग न बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.1 थी और यह नालेहु के दक्षिण में करीब 17 मील (27 किलोमीटर) की गहराई में आया। एजेंसी ने बताया कि उसी इलाके में करीब 20 मिनट बाद एक बार फिर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया।
विज्ञापन


होनोलुलु में राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। नालेहु में भूकंप के झटके के कारण एक गैस स्टेशन में रेफ्रीजरेटर का दरवाजा खुल गया और उसके अंदर रखी चीजें नीचे जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें