फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munich: विदेश मंत्री एस जयशंकर जर्मनी में ब्लिंकन और कैमरन से मिले, ट्वीट कर दी जानकारी

Fri, 16 Feb 2024 10:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Munich: भारतीय विदेशी मंत्री जर्मनी 'ग्रोइंग द पाई: सीजिंग शेयर्ड अपॉर्चुनिटीज' पर एक पैनल चर्चा में भाग लेंगे, जिसे शनिवार को जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक और अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन द्वारा भी संबोधित किया जाना है।
विज्ञापन
जयशंकर और ब्लिंकन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को जर्मनी में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और ब्रिटेन के उनके समकक्ष डेविड कैमरन सहित प्रमुख नेताओं के साथ द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। ये बैठकें प्रतिष्ठित म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के 60वें संस्करण से इतर हुईं, जो अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर बहस के लिए दुनिया का अग्रणी मंच है।

विज्ञापन


भारतीय विदेशी मंत्री जर्मनी 'ग्रोइंग द पाई: सीजिंग शेयर्ड अपॉर्चुनिटीज' पर एक पैनल चर्चा में भाग लेंगे, जिसे शनिवार को जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक और अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन द्वारा भी संबोधित किया जाना है। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि ब्लिंकन के साथ उनकी बैठक अहम द्विपक्षीय मुद्दों के साथ ही पश्चिम एशिया, यूक्रेन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर केंद्रित रही।

उन्होंने लिखा, "आज दोपहर #MSC2024 के आयोजन से इतर मेरे दोस्त यूएस अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमारी बातचीत पश्चिम एशिया, यूक्रेन और हिंद-प्रशांत की स्थिति पर केंद्रित रही। इस दौरान हमने द्विपक्षीय संबंधों में जारी प्रगति की समीक्षा की।" मुलाकात के दौरान जयशंकर और ब्लिंकन ने भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया। इससे पहले, विदेश मंत्री की द्विपक्षीय बैठकें ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविल कैमरान के साथ शुरू हुईं और इसके बाद उन्होंने पेरू और बुल्गारिया के मंत्रियों के साथ भी बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें