पाकिस्तान में सरकार गठन को अंतिम रूप देने के लिए पीएमएल-एन और पीपीपी समन्वय समितियों के बीच होने वाली बैठक टल कर दी गई है। इसके पीछे का कारण पीएमएल-एन ने अभी तक पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ इस मामले पर राय नहीं ली है, साथ ही कई मुद्दों पर असहमति बताई जा रही है।
पाकिस्तान में गठबंधन सरकार के गठन की जोर अजमाइश के लिए सत्ता का फॉर्मूला तय करने के लिए दोनों पार्टियों के बीच दूसरे दौर की बातचीत अब शनिवार को होगी। गौरतलब है कि पीपीपी ने सरकार के गठन के लिए पीएमएल-एन को समर्थन देने का वादा किया है। पीपीपी और पीएमएल-एन और समन्वय समितियों (सीसीसी) के बीच निर्धारित दूसरे दौर की बातचीत गुरुवार को नहीं हो सकी, क्योंकि दोनों पक्षों ने अपनी पहली बैठक में आए प्रस्तावों का आकलन करने के लिए और समय मांगा।
नेशनल असेंबली के नतीजें
नेशनल असेंबली में निर्दलीय उम्मीदवारों ने 101 सीटें जीतीं। पूर्व पीएम नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पीएमएल-एन को 75 सीटें मिलीं और पीपीपी ने 54, एमक्यूएम-पी ने 17 सीटें हासिल कीं। अन्य पार्टियों में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम ने चार सींटे। पीएमएल-कायद ने तीन और इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी और बलूचिस्तान नेशनल पार्टी ने दो-दो सीटें जीतीं। गौरतलब है कि पाकिस्तान में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को नेशनल असेंबली में 265 सीटों में से 133 सीटें जीतनी होंगी।
चुनावों में कितने पड़े वोट
नेशनल असेंबली की 265 सीटों पर हुए 2024 के आम चुनावों में देशभर से करीब 6,05,08,212 वोट पड़े। खैबर पख्तूनख्वा में 44 नेशनल असेंबली सीटों के लिए 87,23,226 लोगों ने वोट डाले और 81 फीसदी मतदान हुआ। इस्लामाबाद में तीन नेशनल असेंबली सीटों के लिए 5,87,170 वोट पड़े और 54.2 प्रतिशत मतदान हुआ। पंजाब में 139 नेशनल असेंबली सीटों के लिए 3,71,04,469 वोट पड़े और मतदान प्रतिशत 51.6 फीसदी रहा। वहीं बलूचिस्तान में नेशनल असेंबली की 16 सीटों के लिए 23,02,522 वोट पड़े। मतदान प्रतिशत 42.9 फीसदी रहा।